Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 March, 2026 • 11:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कल के बाद झारखंड में बढ़ेगा ठंड, एक हफ्ते का वेदर अपडेट… जानें
Headlines

कल के बाद झारखंड में बढ़ेगा ठंड, एक हफ्ते का वेदर अपडेट… जानें

February 4, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में आने वाले एक सप्ताह तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। राज्य के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा या कुहासा देखने को मिल सकता है। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा धीरे-धीरे छंट जाएगा और आसमान साफ हो जाएगा। इसके बाद दिन में धूप निकलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

सुबह रहेगा कुहासा, दिन में साफ रहेगा मौसम

रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद जिलों में सुबह हल्का कोहरा रहेगा। इसके बाद दिन में मौसम साफ हो जाएगा। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में भी सुबह कुहासा छाने की संभावना है। वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Advertisement Advertisement

तापमान में धीरे-धीरे आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

रांची और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 5 फरवरी के बाद सुबह और रात में ठंड का असर और बढ़ेगा।

अलग-अलग जिलों में ऐसा रहेगा तापमान

उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मध्य झारखंड में ठंड का असर सबसे ज्यादा रहेगा। गुमला में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दक्षिण झारखंड में दिन का तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, लेकिन रातें ठंडी रहेंगी। उत्तर-पश्चिमी जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

फिलहाल मौसम को लेकर कोई चेतावनी नहीं

मौसम विभाग ने बताया है कि 9 फरवरी तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम सामान्य बना रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।

दिन में हल्की गर्मी, रात में बढ़ेगी सर्दी

आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ेगा। दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और शाम ठंड ज्यादा लगेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह के समय वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें : जेएम कॉलेज को 23 फरवरी तक का अल्टीमेटम, क्या और क्यों… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 04 फरवरी 202… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जाने
Next Article एक दूसरे का हाथ पकड़ 9वीं मंजिल से कूद गईं तीन सगी बहनें, मचा तहलका

Related Posts

Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
Headlines

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.