Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दहलीज पर टिकी रही मां की नजरें, 12 घंटे की बेचैनी के बाद लौटी ‘मुस्कान’
Headlines

दहलीज पर टिकी रही मां की नजरें, 12 घंटे की बेचैनी के बाद लौटी ‘मुस्कान’

February 8, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रात
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan, Bhurkunda) : लपंगा बस्ती में शनिवार की शाम बाकी दिनों जैसी ही थी। बच्चे खेल रहे थे, घरों में चूल्हा जल रहा था। लेकिन रात होते-होते दो घरों में सन्नाटा पसर गया। 13 साल के असद अमान और मो. अजान शाम को साथ निकले थे, पर देर रात तक वापस नहीं लौटे। मां की आंखें दरवाजे पर टिक गईं। पिता बार-बार गली के मोड़ तक जाकर झांकते रहे। हर आहट पर उम्मीद जागती और फिर टूट जाती।

एक फोन कॉल और शुरू हुई तलाश

रात करीब 11 बजे परिजनों ने भदानीनगर ओपी में सूचना दी। ओपी प्रभारी अख्तर अली ने बताया कि सूचना मिलते ही सनहा दर्ज की गई और पुलिस टीम तुरंत हरकत में आ गई। रात के अंधेरे में गलियों से लेकर आसपास के इलाकों तक खोजबीन शुरू हुई। परिजन भी साथ-साथ इधर-उधर भटकते रहे। किसी ने रिश्तेदारों को फोन किया, किसी ने दोस्तों से पूछा। हर किसी के मन में बस एक ही सवाल था, बच्चे आखिर गए कहां?

पतरातू स्टेशन से आई राहत की खबर

रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिली कि पतरातू रेलवे स्टेशन के पास दो बच्चे भटकते देखे गए हैं। पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची। कुछ ही देर में साफ हो गया कि वही दोनों बच्चे हैं। सकुशल देखकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। खबर मिलते ही परिवार के चेहरों पर भी 12 घंटे बाद मुस्कान लौटी।

मासूम जिज्ञासा, बड़ी परेशानी

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे घूमने के लिए डालटनगंज चले गए थे। उनके लिए यह शायद एक छोटा सा रोमांच था, लेकिन घर वालों के लिए यह पूरी रात की बेचैनी बन गया। बच्चों को समझाया गया और आगे की प्रक्रिया के तहत चाइल्ड हेल्प लाइन भेज दिया गया, ताकि काउंसिलिंग और औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।

इसे भी पढ़ें : जब कप्तान खुद मैदान में उतरे तब दस परिवारों के जान में आई जान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजब कप्तान खुद मैदान में उतरे तब दस परिवारों के जान में आई जान
Next Article राजधानी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग… देखें CCTV वीडियो

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.