Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 06:25 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग… देखें CCTV वीडियो
Headlines

राजधानी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग… देखें CCTV वीडियो

February 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CCTV
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी चौक पर दोपहर के वक्त हुई चेन स्नैचिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। राहत की बात यह रही कि इस बार उचक्कों के दुस्साहस पर एक महिला की हिम्मत भारी पड़ गई। गिरिडीह की रहने वाली 33 साल की जस्सी सलूजा ने एक बाइक पर सवार दो बदमाशों का डटकर सामना किया और अपनी चेन बचा ली। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

मॉल से लौटते समय झपट ली चेन

जस्सी सलूजा अपने पति के साथ बरियातू रोड स्थित एक मॉल से खरीदारी कर लौट रही थीं। जैसे ही वे बरियातू हाउसिंग कॉलोनी चौक के पास पहुंचीं, पहले से घात लगाए दो बाइक सवार उचक्कों ने अचानक हमला कर दिया। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन खींच ली और दोनों भागने लगे। लेकिन उन्हें शायद अंदाजा नहीं था कि सामने वाली महिला इतनी आसानी से हार मानने वाली नहीं है।

महिला ने पकड़ लिया उचक्के को, सड़क पर गिरी बाइक

चेन खींचते ही जस्सी ने पीछे बैठे बदमाश को कसकर पकड़ लिया। अचानक हुए इस प्रतिरोध से बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और बाइक सड़क पर गिर गई। दोनों बदमाश जमीन पर गिर पड़े। इस धक्का-मुक्की में जस्सी भी गिर गईं, उनके हाथ और दोनों घुटनों में चोट आई, कपड़े भी फट गए। फिर भी उन्होंने चेन नहीं छोड़ी और उसे बचाने में कामयाब रहीं।

भागते अपराधी के पीछे दौड़ी, हुई फायरिंग

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि गिरने के बाद एक अपराधी उठकर पैदल भागने लगता है। जस्सी भी उसके पीछे दौड़ पड़ती हैं। खुद को घिरता देख अपराधी ने पिस्टल निकाल ली और फायरिंग कर दी। पीड़िता के मुताबिक, उसे डराने के लिए दो गोलियां चलाई गईं। बाद में पता चला कि पिस्टल डमी थी और उसमें रबर की गोली थी। इसी बीच दूसरा अपराधी बाइक उठाकर अपने साथी के पास पहुंचा और दोनों मौके से फरार हो गए।

राजधानी रांची के बरियातु हाउसिंग इलाके में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग… देखें LIVE वीडियो#RANCHI #chainsnaching #CrimeNews pic.twitter.com/ZV2XCoeGWI

— News Samvad (@newssamvaad) February 8, 2026

“लोग खड़े रहे, किसी ने मदद नहीं की”

जस्सी सलूजा का कहना है कि घटना के वक्त चौक पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने आगे बढ़कर मदद नहीं की। उनका कहना है कि अगर कुछ लोग भी हिम्मत दिखाते, तो दोनों अपराधी पकड़े जा सकते थे। जस्सी ने बताया कि वह गिरिडीह से ओरमांझी के एक रिसॉर्ट में पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। दोपहर करीब एक बजे वह बरियातू स्थित अपनी ननद के घर पहुंचीं। इसके बाद पति के साथ पैदल मॉल तक गईं और लौटते समय यह वारदात हो गई।

इसे भी पढ़ें : जब कप्तान खुद मैदान में उतरे तब दस परिवारों के जान में आई जान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदहलीज पर टिकी रही मां की नजरें, 12 घंटे की बेचैनी के बाद लौटी ‘मुस्कान’
Next Article जीरो हो जायेगा आपका बिजली बिल, बशर्ते करना होगा यह काम

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.