अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi/Dehradun : देहरादून की सिल्वर सिटी मॉल के बाहर शुक्रवार सुबह गोलीबारी की घटना ने शहर को हिला कर रख दिया। झारखंड के जमशेदपुर का रहनेवाला कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर विक्रम शर्मा को अज्ञात अपराधियों ने टपका डाला। उसकी हत्या जिम से लौटते समय कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गैंगवार से जोड़ते हुए जांच शुरू कर दी है।
डॉन अखिलेश सिंह से था पुराना कनेक्शन
जानकारी मिली है कि विक्रम शर्मा का संबंध झारखंड के कुख्यात डॉन अखिलेश सिंह से रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विक्रम शर्मा पहले अखिलेश सिंह का आपराधिक गुरु माना जाता था और उनकी गैंग के कई बड़े मामले में एक्टिव रहा है। समय के साथ उनके रिश्ते में खटास आई और दोनों के बीच पुराने विवाद आज भी अनसुलझे थे। यही कारण माना जा रहा है कि हत्या में गैंगवार के पहलुओं को तवज्जो दी जा रही है।
हत्या की साजिश और वारदात का तरीका
पुलिस के अनुसार, दो हमलावर पैदल ही मॉल में घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही विक्रम जिम से लौटा, हमलावरों नजदीक से ताबड़तोड़ फायरिंग की। तीन गोलियां सीधे विक्रम को लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का अनुमान है कि हमलावरों ने लंबे समय से उसकी रेकी की थी और सही मौके का इंतजार कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद हमलावर वहां से फरार हो गए।
गैंगवार की आशंका
देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले को गैंगवार से जोड़ा जा रहा है। हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम झारखंड पुलिस के साथ मिलकर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
विक्रम शर्मा की आपराधिक इतिहास
विक्रम शर्मा पर झारखंड में 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें 30 से अधिक हत्या के मामले भी शामिल हैं। करीब 10 साल पहले उसे झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था और लंबे समय तक जेल में रखा गया। हाल ही में वह जमानत पर बाहर आया और देहरादून में किराए के फ्लैट में रहकर अंडरग्राउंड गतिविधियों में शामिल था।
इसे भी पढ़ें : लंबा सफर, खाली जेब, अनजान शहर और रात का सन्नाटा… फिर फरिश्ता बन पहुंचे SSP



