Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 10:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर को देहरादून में टपका डाला, डॉन अखिलेश से रहा है खास कनेक्शन
Headlines

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर को देहरादून में टपका डाला, डॉन अखिलेश से रहा है खास कनेक्शन

February 13, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कुख्यात
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi/Dehradun : देहरादून की सिल्वर सिटी मॉल के बाहर शुक्रवार सुबह गोलीबारी की घटना ने शहर को हिला कर रख दिया। झारखंड के जमशेदपुर का रहनेवाला कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर विक्रम शर्मा को अज्ञात अपराधियों ने टपका डाला। उसकी हत्या जिम से लौटते समय कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गैंगवार से जोड़ते हुए जांच शुरू कर दी है।

डॉन अखिलेश सिंह से था पुराना कनेक्शन

जानकारी मिली है कि विक्रम शर्मा का संबंध झारखंड के कुख्यात डॉन अखिलेश सिंह से रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विक्रम शर्मा पहले अखिलेश सिंह का आपराधिक गुरु माना जाता था और उनकी गैंग के कई बड़े मामले में एक्टिव रहा है। समय के साथ उनके रिश्ते में खटास आई और दोनों के बीच पुराने विवाद आज भी अनसुलझे थे। यही कारण माना जा रहा है कि हत्या में गैंगवार के पहलुओं को तवज्जो दी जा रही है।

हत्या की साजिश और वारदात का तरीका

पुलिस के अनुसार, दो हमलावर पैदल ही मॉल में घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही विक्रम जिम से लौटा, हमलावरों नजदीक से ताबड़तोड़ फायरिंग की। तीन गोलियां सीधे विक्रम को लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का अनुमान है कि हमलावरों ने लंबे समय से उसकी रेकी की थी और सही मौके का इंतजार कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद हमलावर वहां से फरार हो गए।

गैंगवार की आशंका

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले को गैंगवार से जोड़ा जा रहा है। हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम झारखंड पुलिस के साथ मिलकर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

विक्रम शर्मा की आपराधिक इतिहास

विक्रम शर्मा पर झारखंड में 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें 30 से अधिक हत्या के मामले भी शामिल हैं। करीब 10 साल पहले उसे झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था और लंबे समय तक जेल में रखा गया। हाल ही में वह जमानत पर बाहर आया और देहरादून में किराए के फ्लैट में रहकर अंडरग्राउंड गतिविधियों में शामिल था।

इसे भी पढ़ें : लंबा सफर, खाली जेब, अनजान शहर और रात का सन्नाटा… फिर फरिश्ता बन पहुंचे SSP

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलंबा सफर, खाली जेब, अनजान शहर और रात का सन्नाटा… फिर फरिश्ता बन पहुंचे SSP
Next Article राजधानी के 17 इलाकों में निषेधाज्ञा, कब-कब, कहां-कहां… जानें

Related Posts

झारखंड

झारखंड फुटबॉल को मिला नया नेतृत्व, निर्विरोध अध्यक्ष बने सांसद प्रदीप वर्मा

November 2, 2026
झारखंड

तालाब-बीहड़ों में खोजी विज्ञान की नई राह, अब पूरे देश ने किया झारखंड के लाल को सलाम

November 2, 2026
Headlines

CCL से जुड़े अपहृत मैनेजर को चंद घंटों में खोज निकाली पुलिस, दबोचे गए 5 बदमाश

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नीता अंबानी ने रखी ‘अनंत आश्रय’ की नींव, यहां हर चेहरे पर खिलेगा आत्मसम्मान

November 2, 2026

झारखंड फुटबॉल को मिला नया नेतृत्व, निर्विरोध अध्यक्ष बने सांसद प्रदीप वर्मा

November 2, 2026

तालाब-बीहड़ों में खोजी विज्ञान की नई राह, अब पूरे देश ने किया झारखंड के लाल को सलाम

November 2, 2026

CCL से जुड़े अपहृत मैनेजर को चंद घंटों में खोज निकाली पुलिस, दबोचे गए 5 बदमाश

November 2, 2026

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.