अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : JSSC यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की कम्प्यूटर आधारित तकनीकी और विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा राजधानी रांची के 17 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 15 फरवरी से 21 फरवरी, 24 से 26 फरवरी और 28 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होगी।
पुलिस और प्रशासन का अलर्ट
परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त तरीके से कराने के लिए डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने नेषेधाज्ञा का संयुक्त आदेश जारी किया है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या भीड़-भाड़ को रोका जा सके।
निषेधाज्ञा लागू
सदर एसडीएम कुमार रजत ने छात्रों और अभिभावकों के संभावित गड़बड़ी करने की आशंका को देखते हुए, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह 15 फरवरी से 21 फरवरी, 24 से 26 फरवरी और 28 फरवरी से 2 मार्च तक सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।
निषेधाज्ञा के तहत पाबंदियां
- पांच या उससे अधिक लोगों का एक साथ जमा होना
- किसी भी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र इस्तेमाल करना
- हथियार या खतरनाक सामग्री जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, भाला, बंदूक, रिवाल्वर, बम, बारूद रखना
- किसी भी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन
उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई
एसडीएम का कहना है कि छात्रों और अभिभावकों को परीक्षा के दौरान धैर्य रखना होगा और निर्देशों का पालन करना जरूरी है। किसी भी उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचें, भीड़-भाड़ से बचें और परीक्षा पर पूरी तरह ध्यान दें।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में भोरे-भोर एनका’उंटर : सूर्या डॉन को दौड़ा-दौड़ा कर मारी गोली

