Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 10:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम हेमंत हाथी हमलों पर हुए सख्त, बोले- एक भी जान नहीं जानी चाहिए
Headlines

सीएम हेमंत हाथी हमलों पर हुए सख्त, बोले- एक भी जान नहीं जानी चाहिए

February 14, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में बढ़ते हाथी हमलों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने साफ शब्दों में कहा है कि अब लापरवाही नहीं चलेगी। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वन विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने कहा कि हाथियों के हमले से एक भी इंसान की मौत नहीं होनी चाहिए। जहां-जहां खतरा है, वहां तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं।

कई जिलों में दहशत, 27 लोगों की जा चुकी है जान

बैठक में सामने आया कि रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चाईबासा, जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला और दुमका जैसे जिलों में पिछले कुछ महीनों में करीब 27 लोगों की मौत हाथी हमलों में हो चुकी है। सीएम हेमंत ने इस पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गांवों में लोग डर के साए में जी रहे हैं, यह स्थिति ठीक नहीं है। खासकर हजारीबाग इलाके में पांच हाथियों का झुंड काफी आक्रामक बताया गया है। वहां 70 लोगों की टीम तैनात है और विभाग अलर्ट पर है।

Advertisement Advertisement

गांवों में बनेगी ‘एलीफेंट रेस्क्यू टीम’

सीएम हेमंत सोरेन ने साफ कहा कि सिर्फ कागजी योजना से काम नहीं चलेगा। जिन इलाकों में हाथियों का खतरा ज्यादा है, वहां के ग्रामीणों को तकनीकी ट्रेनिंग दी जाए। गांव स्तर पर एलीफेंट रेस्क्यू टीम बनाई जाएगी। ग्रामीणों को मशाल जलाने के लिए डीजल, किरासन तेल, पुराने टायर, टॉर्च और सोलर सायरन जैसी चीजें दी जाएंगी, ताकि जरूरत पड़ने पर वे सुरक्षित तरीके से हाथियों को गांव से बाहर कर सकें। वन विभाग ने बताया कि छह कुनकी हाथी मंगाए जा रहे हैं, जिससे ट्रैकिंग और रेस्क्यू अभियान को मजबूत किया जाएगा। विशेषज्ञों की मदद भी ली जाएगी।

12 दिन के अंदर मुआवजा, देरी बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री ने सबसे सख्त निर्देश मुआवजे को लेकर दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी की मौत होती है तो 12 दिनों के भीतर पीड़ित परिवार को पूरा मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि फाइल इधर से उधर घूमती नहीं रहनी चाहिए। नियमों में अगर बदलाव की जरूरत हो तो तुरंत किया जाए, लेकिन पीड़ित परिवार को राहत मिलने में देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हाथी हमलों में सिर्फ जान का नुकसान नहीं होता, फसल और पशुधन भी बर्बाद होते हैं। ऐसे मामलों में भी समय पर मदद मिलनी चाहिए।

पांच साल का पूरा हिसाब मांगा

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पिछले पांच साल में हाथी हमलों से कितनी मौतें हुईं, कितनों को मुआवजा मिला और कितना भुगतान बाकी है, इसका पूरा डेटा देने को कहा है। साथ ही राज्य के सभी एलीफेंट कॉरिडोर की मैपिंग कराने का निर्देश भी दिया गया है, ताकि आगे की रणनीति साफ तौर पर बनाई जा सके।

सरकार ने जताई संवेदनशीलता

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव और हाथी के बीच बढ़ता टकराव गंभीर मामला है। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें न्यायसंगत व त्वरित मदद देना उसकी जिम्मेदारी है।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी पी, पीसीसीएफ (हॉफ) संजीव कुमार, पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) रवि रंजन, सीसीएफ (वाइल्डलाइफ) एसआर नाटेश, आरसीएफ हजारीबाग आरएन मिश्रा, आरसीएफ बोकारो सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : हर्ष आनंद : चोट, संघर्ष और पापा के भरोसे से बना झारखंड का पावरलिफ्टिंग हीरो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“हर घर पहुंचो, हर वोट जोड़ो” मंत्री दीपिका की नामकुम में हुंकार
Next Article सूने घर के ताले तोड़ते, चोरी के गहनों को देते ‘नयी शक्ल’, SP खोल गये पूरा राज… देखें वीडियो

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.