Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 04:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 12 ज्योतिर्लिंग, ‘साइबर दैत्य’ और कल्कि अवतार… देवघर में निकलेगी ऐतिहासिक शिव बारात
Headlines

12 ज्योतिर्लिंग, ‘साइबर दैत्य’ और कल्कि अवतार… देवघर में निकलेगी ऐतिहासिक शिव बारात

February 15, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
देवघर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Deoghar : देवघर जिले के मशहूर बाबा बैद्यनाथ धाम में महाशिवरात्रि की सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह 4 बजे से ही मंदिर का पट खोल दिया गया और श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ पर रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। मंदिर के पुजारी आलोक नाथ बाबा बताते हैं कि हर साल की तरह इस साल भी भक्त सुबह से ही जल और बेलपत्र चढ़ाने के लिए कतार में लग गए हैं। बाबा धाम में आकर श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है, यही कारण है कि लोग यहां हर साल बड़े उत्साह के साथ आते हैं।

मंदिर के सभी द्वारों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। देवघर के पुलिस अधीक्षक सौरव भी सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिख रहे हैं। मंदिर के बाहर शिवराम झा चौक से लेकर जलसार मोड तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है।

शाम 6 बजे होगी शिव बारात

महाशिवरात्रि की खास परंपरा के तहत शाम 6 बजे के.के. एन स्टेडियम से शिव बारात निकाली जाएगी। इस बारात में आकर्षक झांकियों और रंगीन प्रस्तुतियों के साथ कई मनभावन दृश्य देखने को मिलेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार बारात में कई विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे। संभावना है कि राज्य की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, सुदिव्य सोनू और हफीजुल हसन अंसारी भी इस बारात में शामिल होंगे।

झांकियों में 12 ज्योतिर्लिंग और साइबर दैत्य

शिव बारात स्टेडियम से निकलकर बजरंगी चौक, टावर चौक, आजाद चौक, भैरो बाजार, नरसिंह टॉकीज रोड, शिक्षा सभा, चांदनी चौक होते हुए बैद्यनाथ लेन से मंदिर के पूरब द्वार में प्रवेश करेगी।

इस बार झांकियों का खास आकर्षण है :

  • साइबर दैत्य झांकी – साइबर अपराध के प्रति जागरूकता के लिए
  • 12 ज्योतिर्लिंग झांकी – श्रद्धालुओं को सभी ज्योतिर्लिंग दर्शन करवाए जाएंगे
  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ झांकी
  • कलयुग थीम झांकी
  • कल्कि अवतार झांकी
  • भगवान गणेश की झांकी

इसके अलावा कलाकार देवी-देवताओं, भूत-प्रेतों, साधु-संतों और राक्षसों के रूप में प्रस्तुति देंगे और माहौल को भक्तिमय बनाएंगे।

तासा दल, बैंड पार्टी और लोकनृत्य से महफिल रंगीन

बारात में लगभग 15 से 20 तासा दल, बैंड पार्टी, भांगड़ा दल, घोड़े-ऊंट और सांस्कृतिक टीमें शामिल होंगी। छऊ और लोकनृत्य की प्रस्तुतियां माहौल को और भी रंगीन बनाएंगी। महाशिवरात्रि की खास परंपरा शिव विवाह का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सिंदूरदान की रस्म श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण होगी। पूरे शहर में शिव धुन गूंज रही है।

इसे भी पढ़ें : हाथियों को खदेड़ने निकली QRT पर टूटा कहर, दो वर्दी वालों की गई जान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहाथियों को खदेड़ने निकली QRT पर टूटा कहर, दो वर्दी वालों की गई जान
Next Article मैदान में पसीना, किताबों में सपना : एशियन गेम्स ट्रायल तक पहुंची रांची की तनुश्री

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.