Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 06:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हाथियों को खदेड़ने निकली QRT पर टूटा कहर, दो वर्दी वालों की गई जान
Headlines

हाथियों को खदेड़ने निकली QRT पर टूटा कहर, दो वर्दी वालों की गई जान

February 15, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
QRT
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Hazaribagh : हजारीबाग जिले की चरही घाटी में एक भयानक सड़क हादसा हुआ। वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की गाड़ी तेज रफ्तार कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में टीम के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है।

राहत मिशन बन गया खौफनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, टीम चरही और आंगो थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों को खदेड़ने के मिशन पर निकली थी। तभी उनकी गाड़ी अचानक रास्ते में एक तेज रफ्तार कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टीम की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घाटी में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतक और घायलों की पहचान

हादसे में मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी पिंटू कर्मकार और स्थानीय चालक शहादत अंसारी के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों में दिलीप मुर्मू, राजीव कालाणी, मंटू महतो, रूबीन मंडी, सिमोन मोदी, शंभू कर्मकार, संजय कर्मकार और पवन कर्मकार शामिल हैं। घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में चल रहा है। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

वन विभाग और प्रशासन स्तब्ध

वन विभाग के डीएफओ विकास कुमार उज्ज्वल मौके पर पहुंचे और घायलों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि टीम संवेदनशील हालात में हाथियों को खदेड़ने के मिशन पर गई थी। इस हादसे ने विभाग और प्रशासन को गहरा झकझोर दिया है।

हाथियों के बढ़ते उपद्रव से हजारीबाग चिंतित

हजारीबाग जिला इन दिनों हाथियों के बढ़ते उपद्रव से जूझ रहा है। पिछले 48 घंटों में हाथियों के हमले में सात लोगों की जान जा चुकी है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। ऐसे समय में राहत और बचाव कार्य में जुटी टीम के साथ हुआ हादसा प्रशासन और वन विभाग के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है। पुलिस ने हादसे के बाद कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही मामले की जांच भी तेज़ी से चल रही है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मौसम की आंख-मिचौली, स्वेटर पहनें या उतारें… लोग कंफ्यूज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में मौसम की आंख-मिचौली, स्वेटर पहनें या उतारें… लोग कंफ्यूज
Next Article 12 ज्योतिर्लिंग, ‘साइबर दैत्य’ और कल्कि अवतार… देवघर में निकलेगी ऐतिहासिक शिव बारात

Related Posts

Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.