Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 19 April, 2026 • 02:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और पत्नी निर्मला देवी को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो
Headlines

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और पत्नी निर्मला देवी को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

February 19, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
योगेन्द्र साव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Hazaribagh : गुरुवार की दोपहर चट्टी बरियातू कोल माइंस इलाके में अचानक माहौल गरमा गया। धरना स्थल पर बैठे पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव को पुलिस ने घेर लिया और कुछ ही देर में कस्टडी में ले लिया। उनके साथ पूर्व विधायक निर्मला देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। यह पूरी कार्रवाई दोपहर करीब तीन बजे हुई और देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

धरने से सीधे हिरासत

योगेन्द्र साव 31 दिसंबर 2025 से एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। गुरुवार को वे दिल्ली से लौटकर धरना स्थल पहुंचे ही थे कि पुलिस की टीम वहां आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस पहले से तैयारी में थी। कुछ देर बातचीत हुई, लेकिन फिर उन्हें हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा दिया गया। समर्थकों ने नारेबाजी की, माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को काबू में कर लिया गया।

Advertisement Advertisement

कई थानों में दर्ज हैं मामले

सूत्रों के अनुसार, बड़कागांव, केरेडारी और पगार ओपी समेत कई थानों में योगेन्द्र साव के खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं। पुलिस इन्हीं मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। निर्मला देवी को भी संबंधित प्रकरणों में हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और पत्नी निर्मला देवी को उठा ले गयी पुलिस, हजारीबाग में NTPC के खिलाफ कर रहे थे घरना प्रदर्शन… देखें वीडियो#ntpc #yogendrasaw #hazaribaghnews #newssamvad pic.twitter.com/Tc8UgJ40n5

— News Samvad (@newssamvaad) February 19, 2026

दिल्ली से लौटते ही कार्रवाई

गौरतलब है कि गिरफ्तारी से ठीक पहले योगेन्द्र साव अपनी बेटी और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के साथ दिल्ली गए थे। वहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। दिल्ली से लौटने के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने यह कार्रवाई कर दी। इस घटनाक्रम ने सियासी हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। समर्थक इसे राजनीतिक दबाव बता रहे हैं, जबकि विरोधी दल कानून की कार्रवाई कह रहे हैं।

इलाके में बढ़ी हलचल

गिरफ्तारी की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में हलचल तेज हो गई। कई समर्थक थाने की ओर जुटने लगे। प्रशासन ने एहतियातन अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। फिलहाल, दोनों नेताओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

इसे भी पढ़ें : IG के आदेश पर पुलिस का मेगा ऑपरेशन, दबोचे गए 63 मोस्ट वांटेड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBPSC का बड़ा ऐलान, TRE 4 में इस बार बदला पूरा चयन सिस्टम
Next Article सायरन, आग, धुआं और जख्मी लोग… हटिया स्टेशन पर दिखी रेस्क्यू की रफ्तार… देखें वीडियो

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 19 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 19, 2026
हेल्थकेयर

Diabetes होने से पहले ही खतरा भांप जाएगा ये मामूली टेस्ट… जानें

April 18, 2026
अन्य खबरें

एक सिक्का बताएगा खाना जहर बन गया या नहीं—जानिए ये गजब ट्रिक

April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 19 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 19, 2026

Diabetes होने से पहले ही खतरा भांप जाएगा ये मामूली टेस्ट… जानें

April 18, 2026

एक सिक्का बताएगा खाना जहर बन गया या नहीं—जानिए ये गजब ट्रिक

April 18, 2026

“Shorts पर ब्रेक, टाइम पर कंट्रोल!”: YouTube का नया धमाकेदार फीचर

April 18, 2026

ब्रांडिंग, एआई और एयरपोर्ट पर फोकस, सीएम ने विभागों को दिया एक्शन प्लान

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.