Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 11:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CDPO अनीता कुमारी को घर से उठा ले गयी विजिलेंस की टीम… जानें क्यों
Headlines

CDPO अनीता कुमारी को घर से उठा ले गयी विजिलेंस की टीम… जानें क्यों

February 20, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
विजिलेंस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Kishanganj : बिहार के किशनगंज में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठाकुरगंज की CDPO यानी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनीता कुमारी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई आज यानी 20 फरवरी को एक लिखित शिकायत के आधार पर की गई। निगरानी टीम ने पहले शिकायत की पुष्टि की और फिर पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी पदाधिकारी ने 50 हजार रुपए लिए, टीम ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया।

10 लाख रुपए की थी मांग

शिकायत नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी निवासी नागेंद्र कुमार ने दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पदाधिकारी उन्हें आरोप पत्र गठित कर निलंबित कराने की धमकी दे रही थीं। शिकायतकर्ता का कहना है कि कार्रवाई से बचाने के नाम पर उनसे 10 लाख रुपए की मांग की गई थी। काफी दबाव के बाद जब उन्होंने शिकायत की, तब जाकर निगरानी विभाग हरकत में आया।

आवास से 4 लाख नकद बरामद

गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने आरोपी के आवास की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से 4 लाख रुपए नगद बरामद किए गए। इस बरामदगी के बाद मामला और गंभीर हो गया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कांड संख्या 08/2026 दर्ज किया गया है।

एडीजी ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

स्पेशल विजिलेंस यूनिट यानी विशेष निगरानी इकाई के एडीजी पंकज कुमार दाराद ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आरोपी को शनिवार को निगरानी न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा।

विभाग में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद आईसीडीएस विभाग में काम करने वाले कर्मियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। जिले के अन्य अधिकारियों में भी इस घटना को लेकर हलचल है। आम लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह सख्त कार्रवाई होती रही, तो भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और सरकारी योजनाओं का फायदा सही लोगों तक पहुंचेगा। निगरानी विभाग के अधिकारियों ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें : बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खबर! कुछ ट्रेनें कैंसिल, कई के रूट बदले

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड विधानसभा : वित्त मंत्री ने पेश किया 6450 करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट
Next Article कल खुले रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, बजट सत्र के बीच बड़ा फैसला

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
राशिफल

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.