Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 March, 2026 • 06:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खबर! कुछ ट्रेनें कैंसिल, कई के रूट बदले
बिहार

बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खबर! कुछ ट्रेनें कैंसिल, कई के रूट बदले

February 20, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : अगर आप बिहार जाने की तैयारी कर रहे हैं, खासकर गया या उसके आसपास का सफर है, तो ज़रा रुककर ये खबर जरूर पढ़ लें। क्योंकि रेलवे ने गया जंक्शन पर बड़े पैमाने पर काम शुरू किया है, जिसका सीधा असर ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ रहा है। कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं, तो कई के रूट बदल दिए गए हैं।

गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक

रेलवे ने गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड और री-डेवलपमेंट के लिए 45 दिनों का मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इस दौरान प्लेटफॉर्म की संरचना, ट्रैक सिस्टम और यात्रियों की सुविधाओं को आधुनिक बनाया जाएगा।
यह काम 5 फरवरी 2026 से शुरू होकर 21 मार्च 2026 तक चलेगा। ऐसे में इस पूरे समय ट्रेनों के संचालन पर बड़ा असर देखने को मिलेगा।

Advertisement Advertisement

ये दो ट्रेनें पूरी तरह रद्द

निर्माण कार्य के कारण रेलवे ने दो पैसेंजर ट्रेनों को पूरी अवधि के लिए कैंसिल कर दिया है:

  • 53213 पटना–गया पैसेंजर (05 फरवरी से 21 मार्च 2026 तक रद्द)

  • 53214 गया–पटना पैसेंजर (05 फरवरी से 21 मार्च 2026 तक रद्द)

कई ट्रेनों का रूट बदला गया

रेलवे ने कुछ प्रमुख ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का फैसला किया है, ताकि यात्रियों को पूरी तरह परेशानी न हो। इनमें शामिल हैं:

  • 13243 पटना–भभुआ रोड इंटरसिटी अब पटना–आरा–सासाराम होकर चलेगी

  • 13244 भभुआ रोड–पटना इंटरसिटी सासाराम और आरा होकर आएगी

  • 14223 / 14224 राजगीर–वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी

  • 13330 पटना–धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस लिंक रूट से

  • 13329 धनबाद–पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस डायवर्ट मार्ग से

  • 18625 / 18626 पूर्णिया कोर्ट–हटिया एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से

कुछ ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

कई ट्रेनों को बीच रास्ते से ही चलाया या खत्म किया जाएगा:

  • 22410 आनंद विहार–गया गरीब रथ बीच में ही शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी

  • 22409 गया–आनंद विहार गरीब रथ बदले स्टेशन से शुरू होगी

  • 14260 / 14262 लखनऊ–गया एकात्मता एक्सप्रेस शॉर्ट टर्मिनेट

  • 14259 / 14261 गया–लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस वहीं से शॉर्ट स्टार्ट

कुछ ट्रेनों के स्टेशन बदले

  • 15619 गया–कामाख्या एक्सप्रेस अब मानपुर से चलेगी

  • 15620 कामाख्या–गया एक्सप्रेस मानपुर पर समाप्त होगी

मेमू ट्रेनें भी प्रभावित

लोकल यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है क्योंकि:

  • 63243, 63247, 63249 और 63395 पटना–गया मेमू अब चाकंद तक ही चलेंगी

यात्रियों के लिए रेलवे की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से साफ कहा है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचकर परेशानी न हो।

आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या आधिकारिक ऐप पर जाकर ट्रेन का स्टेटस देख सकते हैं:
https://www.irctc.co.in/nget/train-search

रेलवे का कहना है कि यह काम पूरा होने के बाद गया जंक्शन पर यात्रियों को पहले से बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें : दो थानेदार सहित नौ पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकुड़ की होली में हर्बल रंगों की बहार, दीदियों के सपनों का रंग भी साथ
Next Article झारखंड विधानसभा : वित्त मंत्री ने पेश किया 6450 करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट

Related Posts

Headlines

प्रॉपर्टी डीलर को सरेराह मा’री गोली, मचा तहलका

March 10, 2026
Headlines

पटना में बनेगी 542 करोड़ की ऐतिहासिक सुरंग, सीएम नीतीश ने किया शुभारंभ

March 8, 2026
Headlines

JDU में शामिल हुए निशांत कुमार, बोले- कार्यकर्ता बनकर करूंगा सेवा

March 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026

अजनबी कॉल ने बदल दी जिंदगी, CID ने किया सनसनीखेज खुलासा

March 13, 2026

हार्दिक पांड्या पर तिरंगे की गरिमा भंग करने का आरोप… जानें मामला

March 13, 2026

बड़ा हादसा : पुलिस की SOG जिप्सी टक्कर के बाद पलटी, प्रभारी समेत चार जख्मी

March 13, 2026

देश में पहली बार CEC को हटाने की मांग, संसद के दोनों सदनों में नोटिस जमा

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.