Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 18 April, 2026 • 11:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वोटर कार्ड नहीं, तो भी No Tension, इन 11 दस्तावेजों के साथ डालें वोट
Headlines

वोटर कार्ड नहीं, तो भी No Tension, इन 11 दस्तावेजों के साथ डालें वोट

February 20, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
वोट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची जिले में नगर निगम चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक रांची जिला अंतर्गत नगर निगम चुनाव के लिए 23 फरवरी 2026 को मतदान कराया जाएगा। प्रशासन ने अभी से पूरी ताकत झोंक दी है ताकि वोटिंग का दिन बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हो सके।

वोट देने से पहले पहचान जरूरी

आयोग ने साफ कर दिया है कि इस बार पहचान को लेकर कोई ढिलाई नहीं होगी। हर मतदाता को बूथ पर अपनी पहचान साबित करनी होगी। अगर कोई बिना वैध पहचान पत्र के पहुंचता है तो उसे वोट डालने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि मतदान से पहले ही अपना जरूरी दस्तावेज संभाल कर रख लें।

Advertisement Advertisement

ये 12 दस्तावेज होंगे मान्य

मतदान के दौरान पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने 12 तरह के दस्तावेज मान्य किए हैं। इनमें सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र यानी EPIC शामिल है। इसके अलावा आप ये दस्तावेज भी दिखाकर वोट डाल सकते हैं:

  1. निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी फोटोयुक्त मतदाता पर्ची
  2. पासपोर्ट
  3. ड्राइविंग लाइसेंस
  4. राज्य या केंद्र सरकार, सार्वजनिक उपक्रम, स्थानीय निकाय या पब्लिक लिमिटेड कंपनी का फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
  5. बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक
  6. पैन कार्ड
  7. आधार कार्ड
  8. राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर से जुड़ा पहचान दस्तावेज
  9. मनरेगा का फोटोयुक्त जॉब कार्ड
  10. स्वास्थ्य बीमा योजना का स्मार्ट कार्ड
  11. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज

इनमें से कोई एक दस्तावेज साथ रखना जरूरी होगा। तभी आप अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पाएंगे।

जिनके पास EPIC नहीं, वे क्या करें?

कई लोगों के पास अभी भी मतदाता पहचान पत्र नहीं है। ऐसे मतदाता घबराएं नहीं। ऊपर बताए गए वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक अपने साथ जरूर लेकर आएं। प्रशासन की साफ हिदायत है कि बिना पहचान के वोटिंग नहीं होगी।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

रांची नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है। संवेदनशील बूथों की पहचान की जा रही है। सुरक्षा बलों की तैनाती की तैयारी चल रही है ताकि कहीं भी गड़बड़ी की स्थिति न बने। अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की है कि मतदान के दिन समय से पहले बूथ पर पहुंचें, जरूरी कागजात साथ रखें और लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में खटाल की आड़ में ‘गंदा धंधा’, दो धराये

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशिक्षामित्रों की लगी लॉटरी! 10 हजार से सीधे 18 हजार सैलरी का बड़ा ऐलान
Next Article अब आखिरी समय तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, रेलवे ला रहा नया नियम

Related Posts

हेल्थकेयर

Diabetes होने से पहले ही खतरा भांप जाएगा ये मामूली टेस्ट… जानें

April 18, 2026
अन्य खबरें

एक सिक्का बताएगा खाना जहर बन गया या नहीं—जानिए ये गजब ट्रिक

April 18, 2026
Headlines

ब्रांडिंग, एआई और एयरपोर्ट पर फोकस, सीएम ने विभागों को दिया एक्शन प्लान

April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

Diabetes होने से पहले ही खतरा भांप जाएगा ये मामूली टेस्ट… जानें

April 18, 2026

एक सिक्का बताएगा खाना जहर बन गया या नहीं—जानिए ये गजब ट्रिक

April 18, 2026

“Shorts पर ब्रेक, टाइम पर कंट्रोल!”: YouTube का नया धमाकेदार फीचर

April 18, 2026

ब्रांडिंग, एआई और एयरपोर्ट पर फोकस, सीएम ने विभागों को दिया एक्शन प्लान

April 18, 2026

मोबाइल की कैद में बचपन! कैसे छुड़ाएं बच्चों के स्क्रीन की खतरनाक लत… जानें

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.