अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड निकाय चुनाव 2026 को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मतदान से पहले माहौल शांत और सौहार्दपूर्ण रहे, इसके लिए जिला पुलिस ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में रांची शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में जोरदार फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च की कमान सिटी एसपी पारस राणा, रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर, सदर एसडीएम कुमार रजत और सिटी डीएसपी वेकटेश रमण ने संभाली। पुलिस अधिकारी खुद सड़कों पर उतरे और लोगों को साफ संदेश दिया कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
लालपुर से लोअर बाजार तक पुलिस की मौजूदगी
फ्लैग मार्च लालपुर, कोतवाली, लोअर बाजार समेत कई थाना क्षेत्रों में निकाला गया। जहां जहां भीड़भाड़ या संवेदनशील इलाके चिन्हित हैं, वहां खास नजर रखी जा रही है। पुलिस की गाड़ियों का काफिला जब सड़कों से गुजरा तो लोगों में एक भरोसा दिखा कि चुनाव शांतिपूर्ण होगा। अधिकारियों ने मौके पर तैनात जवानों को जरूरी निर्देश भी दिए। किस इलाके में कितनी फोर्स रहेगी, किस हालात में क्या कदम उठाना है, इसे लेकर विस्तार से ब्रीफिंग की गई।
रांची में निकाय चुनाव 2026 से पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च किया, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता, आमजन को शांतिपूर्ण मतदान का भरोसा। संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर।
सिटी एसपी पारस राणा, रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर, सदर एसडीएम कुमार रजत ने संभाली कमान। pic.twitter.com/nZTNqsGxn0— News Samvad (@newssamvaad) February 20, 2026
संवेदनशील इलाकों की विशेष समीक्षा
पुलिस ने उन क्षेत्रों की खास तौर पर समीक्षा की, जहां पहले चुनाव के दौरान तनाव या विवाद की स्थिति बनी थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। आकस्मिक हालात से निपटने के लिए रिजर्व फोर्स भी तैयार रखी गई है। अधिकारियों ने साफ कहा कि अफवाह फैलाने वालों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी तेज कर दी गई है।
आमजन से अपील
जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। चुनाव लोकतंत्र का पर्व है, इसलिए सभी लोग बिना डर और दबाव के मतदान करें। रांची पुलिस का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि हर मतदाता सुरक्षित माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
इसे भी पढ़ें : कानून को ठेंगा… रात के अंधेरे में जहर की बारिश… जानें



