Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 07:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी में सड़कों पर उतरी फोर्स, निकाय चुनाव से पहले सुरक्षा जाल तैयार
Headlines

राजधानी में सड़कों पर उतरी फोर्स, निकाय चुनाव से पहले सुरक्षा जाल तैयार

February 20, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड निकाय चुनाव 2026 को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मतदान से पहले माहौल शांत और सौहार्दपूर्ण रहे, इसके लिए जिला पुलिस ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में रांची शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में जोरदार फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च की कमान सिटी एसपी पारस राणा, रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर, सदर एसडीएम कुमार रजत और सिटी डीएसपी वेकटेश रमण ने संभाली। पुलिस अधिकारी खुद सड़कों पर उतरे और लोगों को साफ संदेश दिया कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

लालपुर से लोअर बाजार तक पुलिस की मौजूदगी

फ्लैग मार्च लालपुर, कोतवाली, लोअर बाजार समेत कई थाना क्षेत्रों में निकाला गया। जहां जहां भीड़भाड़ या संवेदनशील इलाके चिन्हित हैं, वहां खास नजर रखी जा रही है। पुलिस की गाड़ियों का काफिला जब सड़कों से गुजरा तो लोगों में एक भरोसा दिखा कि चुनाव शांतिपूर्ण होगा। अधिकारियों ने मौके पर तैनात जवानों को जरूरी निर्देश भी दिए। किस इलाके में कितनी फोर्स रहेगी, किस हालात में क्या कदम उठाना है, इसे लेकर विस्तार से ब्रीफिंग की गई।

Advertisement Advertisement

रांची में निकाय चुनाव 2026 से पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च किया, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता, आमजन को शांतिपूर्ण मतदान का भरोसा। संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर।
सिटी एसपी पारस राणा, रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर, सदर एसडीएम कुमार रजत ने संभाली कमान। pic.twitter.com/nZTNqsGxn0

— News Samvad (@newssamvaad) February 20, 2026

संवेदनशील इलाकों की विशेष समीक्षा

पुलिस ने उन क्षेत्रों की खास तौर पर समीक्षा की, जहां पहले चुनाव के दौरान तनाव या विवाद की स्थिति बनी थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। आकस्मिक हालात से निपटने के लिए रिजर्व फोर्स भी तैयार रखी गई है। अधिकारियों ने साफ कहा कि अफवाह फैलाने वालों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी तेज कर दी गई है।

आमजन से अपील

जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। चुनाव लोकतंत्र का पर्व है, इसलिए सभी लोग बिना डर और दबाव के मतदान करें। रांची पुलिस का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि हर मतदाता सुरक्षित माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

इसे भी पढ़ें : कानून को ठेंगा… रात के अंधेरे में जहर की बारिश… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकानून को ठेंगा… रात के अंधेरे में जहर की बारिश… जानें
Next Article राशिफल @ 21 फरवरी 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
Headlines

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026
Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ITMS प्रोजेक्ट से बदलेगा बिहार का ट्रैफिक, 42 कंपनियों ने दिखाया भरोसा

April 28, 2026

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026

लू से बचना है तो ये डाइट अपनाएं, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जेटिक

April 28, 2026

बिहार के 18 अफसरों को मिली खास जिम्मेदारी… जानें क्या

April 28, 2026

स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी का मौका, SSB में 404 वैकेंसी

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.