Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 19 April, 2026 • 12:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना संग डाला वोट, बोले- घर से निकलें, वोट जरूर करें
Headlines

सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना संग डाला वोट, बोले- घर से निकलें, वोट जरूर करें

February 23, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची में नगर निगम चुनाव को लेकर सुबह से ही हलचल रही। इसी बीच सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ हरमू स्थित संत कुलदीप स्कूल पहुंचे। यहां वार्ड नंबर 26 के मतदान केंद्र संख्या 7 पर उन्होंने अपना वोट डाला। सीएम को देखने के लिए वहां मौजूद लोगों और समर्थकों की हल्की भीड़ भी जुट गई। सुरक्षा के बीच उन्होंने शांत तरीके से मतदान किया और बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन भी किया।

“घर से निकलें, वोट जरूर करें”

मतदान के बाद सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र का यह सबसे बड़ा पर्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घरों से निकलें और अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करें। उनका कहना था कि एक बेहतर शहर और बेहतर जनप्रतिनिधि के लिए मतदान बेहद जरूरी है। उन्होंने खासकर युवाओं और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं से आगे आने की अपील की।

Advertisement Advertisement

11 बजे तक कम दिखी वोटिंग

इस बीच 11 बजे तक के मतदान प्रतिशत को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में अब तक मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी नजर आ रही है। उन्होंने भी लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्र पहुंचें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत हो सके।

बूथ के बाहर हल्की झड़प, अंदर सब सामान्य

कुछ जगहों से बूथों के बाहर छिटपुट घटनाओं की खबरें आईं। इस पर निर्वाचन आयुक्त ने साफ कहा कि किसी भी मतदान केंद्र के अंदर गड़बड़ी की सूचना नहीं है। जो भी घटनाएं सामने आई हैं, वे बूथ परिसर के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई हैं। प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है। पुलिस और दंडाधिकारी तैनात हैं और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

जारी है मतदान प्रक्रिया

फिलहाल राजधानी में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। प्रशासन का कहना है कि सभी संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अब देखना है कि दोपहर बाद मतदान प्रतिशत में कितनी बढ़ोतरी होती है।

इसे भी पढ़ें : शहर की सरकार चुनने का दिन आज, उत्साहित वोटर्स डाल रहे वोट 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयूपी में लॉन्ग टर्म निवेश की तैयारी, सिंगापुर में सीएम की GIC संग रणनीतिक बैठक
Next Article रामगढ़ में एक बजे तक 38.56% वोटिंग, SP-DC कर रहे मॉनिटरिंग

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 19 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 19, 2026
हेल्थकेयर

Diabetes होने से पहले ही खतरा भांप जाएगा ये मामूली टेस्ट… जानें

April 18, 2026
अन्य खबरें

एक सिक्का बताएगा खाना जहर बन गया या नहीं—जानिए ये गजब ट्रिक

April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 19 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 19, 2026

Diabetes होने से पहले ही खतरा भांप जाएगा ये मामूली टेस्ट… जानें

April 18, 2026

एक सिक्का बताएगा खाना जहर बन गया या नहीं—जानिए ये गजब ट्रिक

April 18, 2026

“Shorts पर ब्रेक, टाइम पर कंट्रोल!”: YouTube का नया धमाकेदार फीचर

April 18, 2026

ब्रांडिंग, एआई और एयरपोर्ट पर फोकस, सीएम ने विभागों को दिया एक्शन प्लान

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.