Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 19 April, 2026 • 12:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ में एक बजे तक 38.56% वोटिंग, SP-DC कर रहे मॉनिटरिंग
झारखंड

रामगढ़ में एक बजे तक 38.56% वोटिंग, SP-DC कर रहे मॉनिटरिंग

February 23, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रामगढ़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, बूथों पर मतदाताओं की आवाजाही बढ़ती गई। दोपहर एक बजे तक जिले की सभी 32 सीटों पर कुल 38.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अभी मतदान खत्म होने में करीब तीन घंटे बाकी हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि शाम तक मतदान प्रतिशत 52 से 55 फीसदी के बीच पहुंच सकता है।

चार प्रखंडों में 97 हजार से ज्यादा मतदाता

इस बार रामगढ़, पतरातू, मांडू और दुलमी प्रखंड की कुल 32 सीटों पर 97 हजार 698 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए जिले में 98 बूथ बनाए गए हैं। दोपहर एक बजे तक की स्थिति इस प्रकार रही :

Advertisement Advertisement
  • रामगढ़ प्रखंड : कुल 38,721 मतदाताओं में से 14,262 ने मतदान किया। प्रतिशत 37.91 रहा।
  • पतरातू प्रखंड : 25,005 मतदाताओं में से 9,530 ने वोट डाला। प्रतिशत 37.22।
  • मांडू प्रखंड : यहां मतदान थोड़ा बेहतर रहा। 30,923 मतदाताओं में से 12,675 ने वोट डाले। प्रतिशत 42.61।
  • दुलमी प्रखंड : 3,049 मतदाताओं में से 1,202 ने मतदान किया। प्रतिशत करीब 38.62 रहा।

मांडू में अब तक सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है।

बूथों पर दिखा उत्साह, महिलाएं भी पीछे नहीं

सुबह के समय कुछ बूथों पर रफ्तार थोड़ी धीमी रही, लेकिन दस बजे के बाद वोटरों की संख्या बढ़ने लगी। कई जगहों पर महिलाओं और बुजुर्गों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं। पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में भी खासा उत्साह नजर आया।

प्रशासन सतर्क, हर गतिविधि पर नजर

शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज और एसपी अजय कुमार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हर बूथ पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा गश्ती दल भी लगातार अलग-अलग बूथों का दौरा कर रहे हैं ताकि कहीं किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना संग डाला वोट, बोले- घर से निकलें, वोट जरूर करें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना संग डाला वोट, बोले- घर से निकलें, वोट जरूर करें
Next Article वांटेड को दबोचने गयी STF टीम पर हमला, दो पिस्टल भी छीना

Related Posts

Headlines

ब्रांडिंग, एआई और एयरपोर्ट पर फोकस, सीएम ने विभागों को दिया एक्शन प्लान

April 18, 2026
झारखंड

एक महीने में सरेंडर करें नक्सली, नहीं तो होगा निर्णायक वार : स्पेशल डीजी

April 18, 2026
Headlines

मुकेश लुनायत ने लिया रामगढ़ SP का चार्ज, बोले- डर नहीं, भरोसे की जगह बने थाना

April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

Diabetes होने से पहले ही खतरा भांप जाएगा ये मामूली टेस्ट… जानें

April 18, 2026

एक सिक्का बताएगा खाना जहर बन गया या नहीं—जानिए ये गजब ट्रिक

April 18, 2026

“Shorts पर ब्रेक, टाइम पर कंट्रोल!”: YouTube का नया धमाकेदार फीचर

April 18, 2026

ब्रांडिंग, एआई और एयरपोर्ट पर फोकस, सीएम ने विभागों को दिया एक्शन प्लान

April 18, 2026

मोबाइल की कैद में बचपन! कैसे छुड़ाएं बच्चों के स्क्रीन की खतरनाक लत… जानें

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.