Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 19 April, 2026 • 10:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रेलवे स्टेशन के पास चार बड़ी गाड़ियां जलकर राख… देखें वीडियो
Headlines

रेलवे स्टेशन के पास चार बड़ी गाड़ियां जलकर राख… देखें वीडियो

February 26, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Dumka : झारखंड के दुमका में बीती देर रात ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसे देखकर लोग सहम गए। दुमका रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर दो हाईवा ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते तीन हाईवा ट्रक और एक कंटेनर में आग लग गई।

आग ने लिया विकराल रूप, धमाकों से मचा हड़कंप

हादसे के बाद कुछ ही मिनटों में आग की लपटें आसमान छूने लगीं। बताया जा रहा है कि गाड़ियों में लाइटर से भरा सामान लदा था, जिसकी वजह से लगातार ब्लास्ट होने लगे। धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

Advertisement Advertisement

दुमका रेलवे स्टेशन के पास बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा, हाईवा ट्रकों की टक्कर से चार गाड़ियां जलकर राख, एक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल।#dumka #firenews #JharkhandNews #todaynews #newssamvad pic.twitter.com/ShIbmfwENM

— News Samvad (@newssamvaad) February 26, 2026

पुलिस और दमकल विभाग मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही दुमका पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारों गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं।

एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

इस भीषण हादसे में एक गाड़ी के खलासी की आग में झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ड्राइवर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल ड्राइवर की पहचान संतोष कुमार यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के बांका जिले के कैलाश पहाड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे तुरंत इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसा कैसे हुआ, ट्रकों में कितना और कैसा सामान लदा था, इसकी पड़ताल की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में देर रात तक सनसनी का माहौल बना रहा।

इसे भी पढ़ें : मुंडा ढाबा के पास जवान लड़के को मिली दर्दनाक मौ’त, दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार के इस बड़े शहर में आज 14 घंटे से ज्यादा गुल रहेगी बिजली
Next Article बेरहम मां ने तीन साल की मासूम बेटी का किया सिर धर से अलग

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 19 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 19, 2026
हेल्थकेयर

Diabetes होने से पहले ही खतरा भांप जाएगा ये मामूली टेस्ट… जानें

April 18, 2026
अन्य खबरें

एक सिक्का बताएगा खाना जहर बन गया या नहीं—जानिए ये गजब ट्रिक

April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 19 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 19, 2026

Diabetes होने से पहले ही खतरा भांप जाएगा ये मामूली टेस्ट… जानें

April 18, 2026

एक सिक्का बताएगा खाना जहर बन गया या नहीं—जानिए ये गजब ट्रिक

April 18, 2026

“Shorts पर ब्रेक, टाइम पर कंट्रोल!”: YouTube का नया धमाकेदार फीचर

April 18, 2026

ब्रांडिंग, एआई और एयरपोर्ट पर फोकस, सीएम ने विभागों को दिया एक्शन प्लान

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.