अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Muzaffarpur : अगर आप आज गुरुवार को बिजली पर निर्भर कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो जरा रुकिए। शहर के कई शहरी इलाकों में आज लंबे समय तक बिजली गुल रहने वाली है।
उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) ने मेंटेनेंस कार्य के चलते यह कटौती करने का फैसला लिया है।
33 केवी भगवानपुर फीडर में होगा मेंटेनेंस
बिजली विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 33 केवी भगवानपुर फीडर में मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।
इसी वजह से आज सुबह 9:00 बजे से रात 11:30 बजे तक बिजली सप्लाई पूरी तरह बाधित रहेगी।
मेंटेनेंस के दौरान
- भगवानपुर शक्ति उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडर
- और 11 केवी जीरो माइल फीडर
पूरी तरह बंद रहेंगे।
इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली
इस कटौती का असर मुजफ्फरपुर शहर के कई घनी आबादी वाले इलाकों पर पड़ेगा। प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं…
- बिबगंज
- आनंदपुरी
- गोविंदपुरी
- गांधी नगर
- आईजी कॉलोनी
- साकेतपुरी
- सुभाष नगर
- नंदपुरी
- अलकापुरी
- यादव नगर
- गोबर्सही
इसके अलावा इन इलाकों के लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी—
- बजरंगपुरम
- प्रभात तारा
- पताही हरी
- मंझौली चौक
- पताही रूप
- डुमरी
- फर्दो गोला
- लक्ष्मी नगर
- सहजानंद कॉलोनी
- चाणक्य विहार
विभाग की अपील : पहले से कर लें तैयारी
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि
- पानी का स्टॉक पहले ही भर लें
- मोबाइल, इनवर्टर और जरूरी डिवाइस चार्ज कर लें
- जरूरी काम बिजली कटौती से पहले निपटा लें
विभाग का कहना है कि यह मेंटेनेंस सुरक्षित और बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए जरूरी है। काम पूरा होते ही सभी इलाकों में बिजली बहाल कर दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें : मुंडा ढाबा के पास जवान लड़के को मिली दर्दनाक मौ’त, दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग



