Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 08:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जमशेदपुर में भगवान जगन्नाथ के मंदिर की नींव, राष्ट्रपति बोलीं…
Headlines

जमशेदपुर में भगवान जगन्नाथ के मंदिर की नींव, राष्ट्रपति बोलीं…

February 26, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राष्ट्रपति
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा स्थित मरीन ड्राइव पर गुरुवार का दिन खास रहा। यहां श्री श्री जगन्नाथ मंदिर और जगन्नाथ आध्यात्मिक धर्मार्थ केंद्र की आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खुद मौजूद रहीं। उनके पहुंचते ही पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि विधान के साथ भूमि पूजन हुआ। इसके साथ ही मंदिर निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गई।

“भगवान जगन्नाथ जल्दी नहीं आते”

सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने भावनात्मक अंदाज में कहा कि श्री श्री जगन्नाथ मंदिर की जमशेदपुर में स्थापना का यह सही समय है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ जल्दी नहीं आते, उनके आने का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “आज से भगवान जगन्नाथ जमशेदपुर बिहारी हो गए हैं।” उनके इस वाक्य पर सभा में मौजूद लोग तालियों से गूंज उठे। माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

रांची के मंदिर का भी किया जिक्र

राष्ट्रपति ने रांची में स्थापित जगन्नाथ मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां मंदिर बनने के बाद भगवान ‘निड़ाचढ़ बिहारी’ कहलाए और आज पूरे झारखंड में श्रद्धा के साथ पूजे जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अब जमशेदपुर में मंदिर बनने से भगवान की कृपा इस शहर पर भी बरसेगी और यहां की पहचान और मजबूत होगी।

सिर्फ मंदिर नहीं, समाज सेवा का केंद्र भी

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह आध्यात्मिक और धर्मार्थ केंद्र सिर्फ पूजा अर्चना तक सीमित नहीं रहेगा। यहां से समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उनका कहना था कि ऐसे केंद्र लोगों को जोड़ने का काम करते हैं। यहां भक्ति के साथ साथ सेवा और संस्कार की भी सीख मिलेगी।

रथ यात्रा का भी जिक्र

अपने संबोधन में उन्होंने भगवान जगन्नाथ की महिमा बताते हुए कहा कि वे सर्वसुलभ और सर्वप्रिय भगवान हैं। उनकी लोकप्रियता देश ही नहीं, दुनिया भर में है। राष्ट्रपति ने रथ यात्रा की परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि जब रथ यात्रा निकलती है तो भगवान भक्तों के बीच आते हैं। गान, भजन और उत्सव के माहौल में उनका स्वागत होता है। उनका आगमन प्रतीक्षा और भक्ति का प्रतीक है।

कई बड़े नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक सरयू राय समेत कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। मरीन ड्राइव का पूरा इलाका भक्ति और उत्साह से भरा नजर आया। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में यह मंदिर जमशेदपुर की पहचान का एक अहम हिस्सा बनेगा।

इसे भी पढ़ें : बालू माफियाओं का दुस्साहस, डीटीओ और टीम पर किया हमला… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleड्यूटी से लौट रहे जवान लड़के की रास्ते में दर्दनाक मौ’त
Next Article जब कैमरा चला तो जाग उठा शहर, ‘बंधुआ विहार 2’ में चमक रहा लोकल टैलेंट

Related Posts

झारखंड

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026
राशिफल

राशिफल @ 13 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 13, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026

राशिफल @ 13 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 13, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.