Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 02:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » होली को लेकर डीसी की दो टूक- बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले
Headlines

होली को लेकर डीसी की दो टूक- बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले

March 2, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
होली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : होली का रंग और रमजान की रौनक एक साथ पड़ रही है, ऐसे में जिला प्रशासन कोई भी ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें साफ संदेश दिया गया कि त्योहार खुशी से मनाइए, लेकिन नियमों के साथ। बैठक की अध्यक्षता डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने की। बैठक में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, थाना प्रभारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

भाईचारे के साथ मनाएं पर्व

बैठक की शुरुआत में उपायुक्त ने सभी को रमजान और होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रामगढ़ की पहचान आपसी सौहार्द और भाईचारे से है, इसे किसी भी हाल में खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट या मैसेज बिना जांचे-परखे शेयर न करें। अगर कोई संदिग्ध सूचना मिलती है तो तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06553 222005 पर सूचना दें।

Advertisement Advertisement

61 जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस की तैनाती

प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। संयुक्त जिला आदेश के तहत जिले के 61 संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। हर प्रखंड में तीन पालियों में गश्ती दंडाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। जिला नियंत्रण कक्ष में भी तीन शिफ्ट में अधिकारी तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

सोशल मीडिया पर कड़ी नजर

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर खास नजर रखी जाए। अगर कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि आजकल झूठी खबरें और भड़काऊ पोस्ट माहौल बिगाड़ने का सबसे बड़ा जरिया बन रही हैं, इसलिए इस पर नजर रखना बेहद जरूरी है।

नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

बैठक में यह भी तय हुआ कि त्योहार के दौरान वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

शांति समिति से सहयोग की अपील

डीसी ने शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें। अगर कहीं भी तनाव की आशंका दिखे या कोई अप्रिय घटना हो, तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

इसे भी पढ़ें : रांची में जंगली हाथी का आतंक, 36 साल के शख्स को कुचल डाला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में जंगली हाथी का आतंक, 36 साल के शख्स को कुचल डाला
Next Article टायर फटते ही पलटी स्लीपर बस, फिर चीख-चित्कार से दहल उठा इलाका

Related Posts

Headlines

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026
Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026

राशिफल @ 14 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 14, 2026

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.