Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 02:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » टायर फटते ही पलटी स्लीपर बस, फिर चीख-चित्कार से दहल उठा इलाका
Headlines

टायर फटते ही पलटी स्लीपर बस, फिर चीख-चित्कार से दहल उठा इलाका

March 2, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chatra : चतरा में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया, हालांकि इस हदसे में किसी की जान नहीं गयी। बिहार के गयाजी जिले के डुमरिया से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जा रही एक स्लीपर बस झारखंड के चतरा जिले में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर मोरैंवा टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले एनएच-22 पर हुआ। बस का नंबर सीजी 13 क्यू 0805 बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन करीब 12 यात्री घायल हो गए।

घाटी में पहुंचते ही फटा अगला टायर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी। घाटी क्षेत्र में जैसे ही बस पहुंची, अचानक उसका अगला टायर ब्लास्ट कर गया। बस में सफर कर रहे अनुज कुमार ने बताया कि टायर फटते ही जोरदार धमाका हुआ और बस डगमगाने लगी। चालक ने संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही सेकंड में बस सड़क किनारे पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-चित्कार से पूरा इलाका दहल उठा।

Advertisement Advertisement

हाथ-पैर टूटने की आशंका, पांच की हालत गंभीर

हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए हैं। कई यात्रियों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन के मुताबिक पांच गंभीर घायलों को चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज प्राथमिक तौर पर किया गया। घायलों की पहचान जहानाबाद निवासी राकेश कुमार, गयाजी जिले के वजीरगंज निवासी रंधीर कुमार, डुमरिया के संजीत कुमार, चतरा के सुजीत कुमार, बगरा के कमलेश कुमार और जोरी के अमृत कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर संभाला मोर्चा

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने भी तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया। बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया। कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता पहुंचे अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन से घायलों को हरसंभव मदद देने की बात कही।

अपने तय रूट पर थी बस

बताया गया कि यह बस डुमरिया से रोजाना दोपहर 1:30 बजे रायपुर के लिए रवाना होती है। इसका रूट रानीगंज, शेरघाटी, डोभी और चतरा होते हुए आगे जाता है। हादसे के समय भी बस अपने निर्धारित मार्ग पर ही चल रही थी।

क्रेन से बस हटाने की कोशिश, जांच शुरू

चतरा थानेदार अवधेश सिंह ने मीडिया को बताया कि क्रेन की मदद से पलटी बस को सीधा करने का काम चल रहा है ताकि यातायात सामान्य किया जा सके। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती वजह टायर फटना बताया जा रहा है, लेकिन तकनीकी पहलुओं की भी जांच होगी। प्रशासन ने घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल सबसे राहत की बात यह है कि इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई। यात्रियों के परिजन अस्पताल पहुंच रहे हैं और सभी की निगाहें घायलों की जल्द स्वस्थ होने पर टिकी हैं।

इसे भी पढ़ें : होली को लेकर डीसी की दो टूक- बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहोली को लेकर डीसी की दो टूक- बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले
Next Article ‘परमाणु साइट पर अमेरिका-इजरायल ने किया अटैक’… ईरान का बड़ा दावा

Related Posts

Headlines

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026
Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026

राशिफल @ 14 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 14, 2026

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.