Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 March, 2026 • 12:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सिगरेट नहीं दी तो कर दिया बड़ा कांड… जानें क्या
Headlines

सिगरेट नहीं दी तो कर दिया बड़ा कांड… जानें क्या

March 5, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सिगरेट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Palamu : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव के निराला टोला में सिगरेट नहीं देने को लेकर एक किराना व जनरल स्टोर में आग लगा देने का मामला सामने आया है। आग लगने से दुकान में रखे सामान के साथ-साथ शादी के लिए खरीदे गए सामान भी जलकर राख हो गए। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने इस मामले में चार युवकों पर दुकान में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित आवेदन दिया है।

देर रात सिगरेट मांगने पहुंचे युवक

मिली जानकारी के अनुसार सुआ गांव निवासी राजेश कुमार गुप्ता के घर में ही किराना व जनरल स्टोर की दुकान है। राजेश ने बताया कि बुधवार देर रात करीब चार युवक सिगरेट लेने के लिए दुकान पर पहुंचे थे। उस समय दुकान बंद थी और शटर गिरा हुआ था। राजेश के मुताबिक युवक शटर को जोर-जोर से पीटने लगे। आवाज सुनकर जब वह बाहर निकले तो बगल के टोले के रितिक सिंह, छोटू सिंह और उनके साथ आए अन्य युवक सिगरेट मांगने लगे। जब उन्हें बताया गया कि दुकान में सिगरेट खत्म हो गया है, तो वे गाली-गलौज करने लगे।

Advertisement Advertisement

कॉलर पकड़कर की मारपीट की कोशिश

राजेश ने बताया कि सिगरेट नहीं मिलने पर युवकों ने गुस्से में कॉलर पकड़ लिया और मारपीट करने की कोशिश की। किसी तरह मामला शांत कराया गया। इसके बाद चारों युवक वहां से जाते-जाते धमकी देकर चले गए कि वे देख लेंगे। राजेश का कहना है कि कुछ देर बाद अचानक उनकी दुकान से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग तेजी से फैल गई।

शादी का सामान और नगदी भी जली

राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 11 मार्च को उनके भाई छोटू कुमार गुप्ता की शादी होने वाली है। शादी के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये के कपड़े, उपहार और अन्य सामान खरीदकर दुकान में ही रखे गए थे। इसके अलावा करीब 80 हजार रुपये नकद भी रखा हुआ था। आग लगने से शादी का पूरा सामान, नगदी और दुकान में रखा किराना व अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। राजेश के अनुसार इस आगजनी में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

घटना के बाद इलाके के लोग भी मौके पर पहुंच गए और सभी की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित दुकानदार ने चारों युवकों पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। राजेश ने कहा कि इस घटना से उनका सब कुछ बर्बाद हो गया है और परिवार की कमर टूट गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि आगे किसी और के साथ ऐसी घटना न हो। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : होली से ठीक पहले रांची के इस इलाके में ताबड़तोड़ चली गोलियां… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहरनौत की हार से बिहार की सत्ता तक : नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा अब राज्यसभा की ओर
Next Article सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा, अमित शाह भी रहे मौजूद

Related Posts

Headlines

मेहंदी भी नहीं छूटी थी हाथों से… और उजड़ गया संसार

March 10, 2026
Headlines

इंस्टाग्राम पर फंसाया, फिर बुला डाल दिया आबरू पर हाथ… जानें

March 10, 2026
Headlines

तीन मासूमों की जिंदगी तबाह होने से बचा गया RPF… जानें कैसे

March 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मेहंदी भी नहीं छूटी थी हाथों से… और उजड़ गया संसार

March 10, 2026

इंस्टाग्राम पर फंसाया, फिर बुला डाल दिया आबरू पर हाथ… जानें

March 10, 2026

तीन मासूमों की जिंदगी तबाह होने से बचा गया RPF… जानें कैसे

March 10, 2026

किसकी है ये कोख, किसका है ये दर्द… दो विक्षिप्त बेनाम जिंदगियों का डालसा का सहारा

March 10, 2026

स्टील प्लांट में ऊंचाई से गिरा मजदूर लड़ रहा जिंदगी की जंग, व्यवस्था पर उठे सवाल

March 10, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.