Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 March, 2026 • 07:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » UPSC CSE 2025 Final रिजल्ट जारी, टॉप 20 रैंकर्स के नाम… जानें
Headlines

UPSC CSE 2025 Final रिजल्ट जारी, टॉप 20 रैंकर्स के नाम… जानें

March 6, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
UPSC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : UPSC यानी संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर आयोग ने कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए चुना है। इस बार अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर अकांश ढुल रहे। रिजल्ट जारी होते ही देशभर के सफल उम्मीदवारों में खुशी की लहर है।

अगस्त में हुई थी लिखित परीक्षा, दिसंबर से फरवरी तक इंटरव्यू

इस परीक्षा की लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी। इसके बाद इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लिए गए। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई है। इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों का चयन देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में किया जाता है। इनमें Indian Administrative Service, Indian Foreign Service, Indian Police Service और केंद्र सरकार की अन्य ग्रुप A और ग्रुप B सेवाएं शामिल हैं।

Advertisement Advertisement

टॉप 20 में किसने बनाई जगह

यूपीएससी की ओर से जारी सूची के अनुसार टॉप 20 उम्मीदवार इस प्रकार हैं।

क्रमांकरोल नंबरनाम
11131589अनुज अग्निहोत्री
24000040राजेश्वरी सुवे एम
33512521अकांश ढुल
40834732राघव झुनझुनवाला
50409847ईशान भटनागर
66410067जिनिया अरोड़ा
70818306ए आर राजा मोहिद्दीन
80843487पक्षल सेक्रेटरी
90831647आस्था जैन
101523945उज्ज्वल प्रियांक
111512091यशस्वी राज वर्धन
120840280अक्षित भारद्वाज
137813999अनन्या शर्मा
145402316सुरभि यादव
153507500सिमरनदीप कौर
160867445मोनिका श्रीवास्तव
170829589चितवन जैन
185604518श्रुति आर
190105602निसार दिशांत अमृतलाल
206630448रवि राज

किस श्रेणी से कितने उम्मीदवार चयनित

आयोग ने बताया कि कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं के लिए अनुशंसित किया गया है। श्रेणी के हिसाब से देखें तो सामान्य वर्ग के 317 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। ईडब्ल्यूएस से 104, ओबीसी से 306, एससी से 158 और एसटी वर्ग से 73 उम्मीदवार सफल हुए हैं।

348 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल

आयोग ने यह भी बताया है कि 348 उम्मीदवारों का चयन अभी प्रोविजनल रखा गया है। इन उम्मीदवारों के दस्तावेज और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं का सत्यापन होने के बाद ही उनका चयन अंतिम माना जाएगा। इसके अलावा दो उम्मीदवारों का रिजल्ट फिलहाल रोक दिया गया है। आयोग ने कुछ कारणों से उनका परिणाम अभी जारी नहीं किया है।

1087 पदों पर होगी नियुक्ति

सरकार ने इस भर्ती के लिए कुल 1087 पदों की जानकारी दी है। इनमें अलग अलग सेवाओं के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।

  • आईएएस के लिए 180 पद
  • आईएफएस के लिए 55 पद
  • आईपीएस के लिए 150 पद
  • केंद्रीय सेवाएं ग्रुप A के लिए 507 पद
  • ग्रुप B सेवाओं के लिए 195 पद

इन पदों पर नियुक्ति मेरिट और उम्मीदवारों की पसंद के आधार पर की जाएगी।

दिव्यांग श्रेणी के लिए भी आरक्षित पद

आयोग ने बताया कि कुल रिक्तियों में दिव्यांग श्रेणी के लिए भी 42 पद आरक्षित हैं। इनमें अलग अलग श्रेणियों के लिए अलग संख्या तय की गई है। रिजल्ट घोषित होने के बाद आयोग जल्द ही सभी उम्मीदवारों के अंक भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। सामान्य तौर पर रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर अंक उपलब्ध करा दिए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें : नौकरी के साथ IIT में पढ़ाई का मौका, JEE के बिना भी मिल सकता है एडमिशन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहोली में पिस्टल के दम पर गुंडई करने वाले की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, SP क्या बता गये… देखें वीडियो
Next Article झारखंड में 9 मार्च से बदल जायेगी पुलिस की वर्दी

Related Posts

Headlines

स्टील प्लांट में ऊंचाई से गिरा मजदूर लड़ रहा जिंदगी की जंग, व्यवस्था पर उठे सवाल

March 10, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, हजारों गांव पहली बार बस सेवा से जुड़ेंगे

March 10, 2026
Headlines

रात में अकेली महिला या बुजुर्ग दिखें तो… क्या बोल गये एसपी अजय कुमार… देखें वीडियो

March 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्टील प्लांट में ऊंचाई से गिरा मजदूर लड़ रहा जिंदगी की जंग, व्यवस्था पर उठे सवाल

March 10, 2026

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, हजारों गांव पहली बार बस सेवा से जुड़ेंगे

March 10, 2026

रात में अकेली महिला या बुजुर्ग दिखें तो… क्या बोल गये एसपी अजय कुमार… देखें वीडियो

March 10, 2026

जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी, SP ने खुद संभाला मोर्चा

March 10, 2026

झारखंड विधानसभा में जमकर हंगामा, मार्शल आउट

March 10, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.