अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची में 19 मार्च को रांची नगर निगम के मेयर और वार्ड पार्षद तथा बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष और उनके वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण होने जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से रांची समाहरणालय भवन के ब्लॉक A में कमरा संख्या 207 और 608 में रखा गया है। शपथ ग्रहण पूरा होने के बाद रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर और बुंडू नगर पंचायत के उपाध्यक्ष का चुनाव भी होगा।
शांति बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा
शपथ ग्रहण के दिन व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची के सदर एसडीएम कुमार रजत ने समाहरणालय भवन परिसर में निषेधाज्ञा जारी की है। यह निषेधाज्ञा सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगी।
निषेधाज्ञा में क्या-क्या
- इस दौरान समाहरणालय परिसर में पाँच या उससे ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। सरकारी कर्मचारी और कार्यक्रम में लगे अधिकारी या शवयात्रा को इस नियम से छूट दी गई है।
- किसी को भी बंदूक, रिवाल्वर, पिस्टल, बम या कोई भी हथियार लेकर परिसर में आने की अनुमति नहीं है।
- हरवे हथियार जैसे लाठी, डंडा, भाला, तीर-धनुष आदि लेकर आना भी प्रतिबंधित है।
- इस दिन कोई धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली या आम सभा आयोजित नहीं की जा सकेगी।
- ध्वनि बढ़ाने वाले उपकरण का इस्तेमाल भी निषिद्ध रहेगा। सरकारी कर्मचारी और कार्यक्रम में लगे अधिकारी इस नियम से छूट पाएंगे।
नागरिकों से अपील
सदर एसडीएम कुमार रजत ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस दिन निषेधाज्ञा का पालन करें और शांति बनाए रखने में मदद करें। शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके, इसके लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है।
इसे भी पढ़ें : ASP की सख्त चेतावनी- त्योहारों में माहौल बिगाड़ा तो कार्रवाई तय



