Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 07:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुला साहू हत्याकांड का खुलासा, छह गिरफ्तार
रांची

गुला साहू हत्याकांड का खुलासा, छह गिरफ्तार

June 15, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
रांची, 15 जून। रांची के लापुंग थाना पुलिस ने हुलसु गांव के गुला साहू उर्फ राजकुमार साहू हत्याकांड का खुलासा करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सुखराम होरो उर्फ थोथे, सनिका होरो उर्फ राहुल होरो, मनोज आइंड, अब्राहम होरो, समीर होरो उर्फ डेंबा और सोनू लोहरा शामिल है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त किया गया आठ मोबाइल तथा सिम कार्ड बरामद किया गया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 19 मई को लापुंग थाना क्षेत्र के गुला साहू उर्फ राजकुमार को दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने घर के आंगन से बाहर निकाल कर लाठी डंडा से मारपीट करते हुए गोली मारकर हत्या कर दी  थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर बेड़ो डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया छापेमारी दल के सदस्यों द्वारा इस कांड में संलिप्त अपराध कर्मियों को घटना में प्रयोग किया हुआ मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। घटना में शामिल अन्य पांच अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी ने बताया कि घटना का मुख्य वजह पीएलएफआई एरिया कमांडर गोपाल होरो के रिश्तेदार से मारपीट और गाली गलौज करने को लेकर गुला साहू उर्फ राजकुमार की हत्या की गई थी। एसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया है कि कुछ दिनों पूर्व  गुला साहू उर्फ रामकुमार साहू के भतीजा के साथ फरार पीएलएफआई एरिया कमांडर गोपाल होरो के रिश्तेदार और अन्य लोगों के साथ मारपीट हुई थी। इस मारपीट के विरोध में  गुला उर्फ रामकुमार साहू अपने गांव के अन्य लोगों के साथ पीएलएफआई एरिया कमांडर के गांव कथकुंवारी जाकर अपने परिवार वालों के साथ मारपीट करने वाले लोगों के साथ जाकर हाथापाई और गाली-गलौज किया था। उसी समय कथकुंवारी बरटोली के फरार पीएलएफआई एरिया कमांडर गोपाल होरो के रिश्तेदार एवं अन्य लोगों के द्वारा गुला उर्फ रामकुमार साहू को जान से मार देने की धमकी देने की बात प्रकाश में आई थी। घटना के दिन फरार पीएलएफआई एरिया कमांडर चार अन्य लोगों का सहयोग लेते हुए अपने तीन सहयोगियों के साथ घटना को अंजाम दिया था । इस घटना को साजिश रचकर योजना बनाने में कथकुंवारी बरटोली के फरार पीएलएफआई एरिया कमांडर गोपाल होरो के रिश्तेदार सहित तीन लोगों की मुख्य भूमिका थी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में लापुंग थाना प्रभारी जगलाल मुंडा, मनीष कुमार पूर्ति, सुशील कुमार मरांडी, लक्ष्मण कुमार राम, शिवनाथ रंजन, मोहन मुर्मू, मधु सोरेंग, बलिंदर कुमार और तकनीकी शाखा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेश ने खो दिया शानदार अभिनेता, सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर सुसाइड किया
Next Article छलका विनोद का दर्द, कहा बेच दी दुकान, अब नहीं जाएगा असम

Related Posts

Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
झारखंड

डिग्री के साथ अब खुद का कारोबार, CBU में छात्रों ने सीखे स्टार्टअप के मंत्र

November 5, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.