Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 07:57 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि में चली गयी दो मासूमों की जान
Headlines

तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि में चली गयी दो मासूमों की जान

March 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ओलावृष्टि
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Araria : शुक्रवार की रात आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने पूरे जिले में तबाही मचा दी। मौसम का यह अचानक बदला मिजाज लोगों के लिए भारी पड़ गया। कई जगहों पर घर गिर गए, पेड़ उखड़ गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में दो मासूम बच्चों की जान चली गई, जबकि चार से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

फूस का घर गिरा, तीन साल के बच्चे की मौत

फारबिसगंज के कोठीहाट वार्ड नंबर 02 में तेज हवा और बारिश के कारण एक फूस का घर अचानक गिर गया। घर की दीवार भरभराकर गिरने से तीन साल के शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वह संजय राय का बेटा था, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस हादसे में घर में मौजूद तीन अन्य बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया।

दीवार गिरने से एक और बच्चे की जान गई

दूसरी घटना फारबिसगंज के दरभंगिया टोला की है। यहां फैंसी मार्केट के पास एक पुरानी दीवार पर पेड़ गिर गया। इसके बाद दीवार पास के फूस के घर पर गिर गई। इस हादसे में 8 साल के मंतसीर की मौत हो गई। वहीं उसके भाई-बहन, 6 साल का मंतसा और 4 साल का मोनाजिर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पलासी में भी लोग घायल

तेज आंधी और बारिश का असर सिर्फ फारबिसगंज तक सीमित नहीं रहा। पलासी इलाके में भी दो लोग घायल हो गए। दोनों का इलाज अररिया सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

अस्पताल में अफरा-तफरी, डॉक्टरों ने बताई हालत गंभीर

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मुन्ना कुमार ने बताया कि घायलों की हालत काफी गंभीर थी, इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर करना पड़ा। अचानक हुए इस हादसे के बाद अस्पताल में भी काफी भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

प्रशासन हरकत में, मदद का भरोसा

सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी देर रात अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत मृतकों के परिजनों को सहायता राशि दी जाएगी और घायलों के इलाज में भी मदद की जाएगी।

सफाई और नुकसान की भरपाई के निर्देश

तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण शहर में कई जगह पेड़ गिर गए और गंदगी फैल गई। इसे देखते हुए एसडीएम ने नगर परिषद को तुरंत साफ-सफाई कराने और सड़कों से गिरे पेड़ हटाने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

इसे भा पढ़ें : रेलवे में 11,127 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास और ITI वालों के लिए सुनहरा मौका

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleईद-सरहुल पर रांची में सख्त सुरक्षा, DC-SSP बोले… मिलकर मनाएं त्योहार
Next Article प्रकृति पर्व सरहुल पर कल्पना सोरेन ने परिवार संग की पूजा, दिया खास संदेश

Related Posts

Headlines

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026
झारखंड

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026
Headlines

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026

दरिंदा देवर… कर बैठा बड़ा गुनाह… जानें क्या

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.