Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 10:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रकृति पर्व सरहुल पर कल्पना सोरेन ने परिवार संग की पूजा, दिया खास संदेश
Headlines

प्रकृति पर्व सरहुल पर कल्पना सोरेन ने परिवार संग की पूजा, दिया खास संदेश

March 21, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कल्पना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने लोगों को शुभकामनाएं दीं और इस खास दिन को परिवार के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि सरहुल सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपने जुड़ाव को मजबूत करने का अवसर है। विधायक कल्पना सोरेन ने अपने संदेश में लोगों से कहा कि वे अपने परिवार के साथ सरहुल मनाएं और प्रकृति के प्रति सम्मान और लगाव को और गहरा करें। उन्होंने इस पर्व को खुशियों और आपसी जुड़ाव का प्रतीक बताया।

परिवार संग सरना स्थल पहुंचीं

सरहुल के मौके पर कल्पना सोरेन अपने परिवार के साथ रांची के सिरमटोली स्थित सरना स्थल पहुंचीं। यहां उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि वे परिवार के साथ सरहुल पूजा और उत्सव में शामिल होने के लिए सिरमटोली पहुंचीं।

auto

यह पर्व खुशियाँ मनाने का है। आप भी अपने परिवार के साथ सरहुल मनाएँ एवं प्रकृति के प्रति अपने जुड़ाव को और मजबूत करें। pic.twitter.com/0L4CpzgEAY

— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) March 21, 2026

प्रकृति मां से की सुख-समृद्धि की कामना

पूजन के दौरान कल्पना सोरेन ने प्रकृति मां की आराधना की और झारखंड के सर्वांगीण विकास, सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर सरना स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ भी देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा, मांदर की थाप और पूजा-अर्चना के बीच पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। सरहुल के इस पावन अवसर पर राजधानी समेत पूरे राज्य में उत्सव का माहौल है और लोग प्रकृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं।

आज सपरिवार आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर, करमटोली, रांची में आयोजित सरहुल पूजन में सम्मिलित होकर प्रकृति माँ की आराधना की।

पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर झारखण्ड के सर्वांगीण विकास, सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की।

जय माँ सरना!
जय प्रकृति!
जोहार! pic.twitter.com/vwKHfscctN

— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) March 21, 2026

इसे भी पढ़ें : ईद-सरहुल पर रांची में सख्त सुरक्षा, DC-SSP बोले… मिलकर मनाएं त्योहार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि में चली गयी दो मासूमों की जान
Next Article सरहुल में झूमी राजधानी, सीएम के मांदर की थाप पर थिरकीं पत्नी कल्पना सोरेन

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
बिहार

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.