Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 27 May, 2026 • 01:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महज ₹1300 के चक्कर में दोस्ती का क’त्ल, शराब की महफिल में डबल म’र्डर
Headlines

महज ₹1300 के चक्कर में दोस्ती का क’त्ल, शराब की महफिल में डबल म’र्डर

April 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शराब
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Palamu : कभी साथ बैठकर हंसी-मजाक करने वाले तीन लोग, एक ही जगह पर शराब पी रहे थे। किसी ने नहीं सोचा होगा कि कुछ ही घंटों बाद वही महफिल खून से रंग जाएगी। वजह सिर्फ 1300 रुपये। इस छोटी सी रकम ने दो जिंदगियां छीन लीं और एक युवक को अपराधी बना दिया।

दोस्ती से शुरू हुई कहानी, खौफनाक अंत तक पहुंची

16 जनवरी की वह शाम आम दिनों की तरह ही थी। चैनपुर इलाके में तीन लोग साथ बैठे थे। शराब चल रही थी, बातें हो रही थीं। लेकिन धीरे-धीरे माहौल बदलने लगा। शंकर राम के पास मौजूद 1300 रुपये पर दोनों साथियों की नजर टिक गई। यहीं से लालच ने दोस्ती पर भारी पड़ना शुरू कर दिया। जो हाथ साथ बैठकर गिलास उठा रहे थे, वही हाथ कुछ देर बाद हत्या के लिए उठ गए।

पहले दोस्त की हत्या, फिर दूसरे की भी जान ली

पुलिस जांच में सामने आया कि चुनमुन चौधरी और उसके साथ मौजूद अज्ञात युवक ने मिलकर शंकर राम की हत्या कर दी। इसके बाद शव को जलाने की कोशिश की गई ताकि पहचान छिपाई जा सके। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। 1300 रुपये का बंटवारा भी खून का कारण बन गया। 1000 रुपये अपने पास रखने वाले चुनमुन और 300 रुपये पाने वाले युवक के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्सा इतना बढ़ा कि चुनमुन ने उसी साथी को भी पत्थर से कूचकर मार डाला, जिसके साथ मिलकर उसने पहली हत्या की थी।

दो जगह मिले शव, पुलिस भी रह गई थी हैरान

उसी दिन दो अलग-अलग जगहों से शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। गुरहा में अधजला शव और रेलवे ट्रैक के पास दूसरा शव मिलने से लोग डरे हुए थे। शुरुआत में दोनों मामलों को अलग-अलग माना गया, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, सच्चाई सामने आने लगी।

एक की पहचान हुई, दूसरा अब भी गुमनाम

शंकर राम की पहचान हो गई, लेकिन दूसरा युवक अब भी पहचान से बाहर है। लोग उसे करिवा या छोटू नाम से जानते थे, लेकिन उसका असली नाम और घर आज भी रहस्य बना हुआ है। यह भी एक सच्चाई है कि जिनकी पहचान समाज में नहीं होती, उनकी मौत भी अक्सर अनजान ही रह जाती है।

एक पल की लालच, जिंदगी भर का अंधेरा

पुलिस ने आरोपी चुनमुन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या 1300 रुपये इतनी बड़ी कीमत थी कि दोस्ती, भरोसा और इंसानियत सब खत्म हो जाए? क्या नशा इंसान को इतना अंधा कर देता है कि वह सही और गलत का फर्क भूल जाए? इस घटना में दो लोगों की जान गई और एक युवक की जिंदगी हमेशा के लिए अंधेरे में चली गई।

पुलिस की जांच और खुलासा

डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में बनी एसआईटी ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। लगातार छापेमारी और पूछताछ के बाद आरोपी तक पहुंचा गया। एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि दोनों हत्याएं एक ही आरोपी ने की हैं और मामले की गहन जांच की गई है।

इसे भी पढ़ें : SP निधि ने कसा शिकंजा, 10 महीने में 3386 वारंट का हो गया निपटारा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसेहत की बात, समाज के साथ : स्वस्थ जीवन का संदेश लेकर उतरा प्रशासन
Next Article मंत्री दीपिका का ऐलान- झारखंड में तय समय पर पंचायत चुनाव, 27% ओबीसी…

Related Posts

Headlines

IAS अधिकारियों को विदेश यात्रा करवाने वाले ठेकेदार के ठिकाने पर छापा, BDO पर भी शिकंजा

May 27, 2026
Headlines

झारखंड में दो रोज बाद मिलेगी गर्मी से राहत, होगी झमाझम बारिश

May 27, 2026
राशिफल

राशिफल @ 27 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IAS अधिकारियों को विदेश यात्रा करवाने वाले ठेकेदार के ठिकाने पर छापा, BDO पर भी शिकंजा

May 27, 2026

झारखंड में दो रोज बाद मिलेगी गर्मी से राहत, होगी झमाझम बारिश

May 27, 2026

राशिफल @ 27 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 27, 2026

एक्शन में दिखे SDM कुमार रजत, अड्डाबाजों और नशेड़ियों पर कसा शिकंजा

May 26, 2026

‘अपराधियों में डर दिखना चाहिए’… SSP राकेश रंजन ने अफसरों को किया अलर्ट

May 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.