Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 07:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में भी सरकारी खजाने पर डाका, तीन साल में तीन करोड़ पार
Headlines

रांची में भी सरकारी खजाने पर डाका, तीन साल में तीन करोड़ पार

April 14, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची में सरकारी खजाने पर डाका डालने का बड़ा मामला सामने आया है। पशुपालन विभाग के तहत कांके स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन में करीब 3 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी का खुलासा हुआ है। मामला सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और कोतवाली थाना में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कैसे शुरू हुआ मामला

बताया जा रहा है कि रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री को इस गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इसके बाद जांच शुरू हुई। शुरुआती जांच में ही साफ हो गया कि ट्रेजरी के जरिए पैसे निकालने में गड़बड़ी की गई है। फर्जी बिल बनाए गए, कागजों में हेरफेर की गई और धीरे-धीरे करोड़ों रुपये निकाल लिए गए।

auto

दो कर्मियों पर सबसे ज्यादा शक

जांच में दो नाम सामने आए हैं। अकाउंटेंट मुनिन्द्र कुमार और संजीव कुमार। आरोप है कि मुनिन्द्र कुमार ने अपने दो खातों में करीब 1.52 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। वहीं संजीव कुमार के खाते में करीब 1.41 करोड़ रुपये गए। दोनों ने मिलकर इस पूरे खेल को अंजाम दिया, ऐसी आशंका जताई जा रही है।

कुबेर पोर्टल से किया खेल

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों ने कुबेर पोर्टल पर वेतन बिल में ही गड़बड़ी की। अपने वेतन को ज्यादा दिखाया और उसी आधार पर सरकारी खजाने से ज्यादा पैसे निकाल लिए। यह काम एक दिन में नहीं हुआ, बल्कि वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 तक लगातार चलता रहा।

जांच में क्या मिला

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जांच टीम बनाई गई थी। 13 अप्रैल को टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट करीब 67 पन्नों की है, जिसमें पूरे खेल का ब्यौरा दिया गया है। इसमें साफ लिखा है कि दोनों कर्मियों ने मिलकर नियमों को नजरअंदाज किया और सरकारी पैसे का गबन किया।

अब आगे क्या

कार्यकारी मजिस्ट्रेट मो. जफर हसनात ने कोतवाली थाना को पत्र लिखकर दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और दोनों से पूछताछ जारी है। साथ ही विभाग के बाकी दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि इस खेल में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ेगी और जरूरत पड़ी तो और लोगों पर भी कार्रवाई होगी। फिलहाल इस मामले ने पूरे विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत पत्नी संग पहुंचे तपोवन, विकास और आस्था का दिखा संगम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकुख्यात राहुल दुबे को रामगढ़ पुलिस की तीखी चोट… जानें क्या
Next Article बाबा साहब की जयंती पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान… जानें क्या

Related Posts

Headlines

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026
झारखंड

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

‘हैक2 इनोवेट’… इंजीनियरिंग का ‘माइंड’, साइबर सुरक्षा की जंग और 24 घंटे की महाचुनौती

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026

फाइलों की धूल छंटी तो जगी उम्मीद, डीसी मेघा की जिद से दौड़ पड़ा बाईपास प्रोजेक्ट

September 15, 2026

‘हैक2 इनोवेट’… इंजीनियरिंग का ‘माइंड’, साइबर सुरक्षा की जंग और 24 घंटे की महाचुनौती

September 15, 2026

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.