Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 17 April, 2026 • 08:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बॉर्डर पर एनका’उंटर, 15 लाख का इनामी और महिला नक्सली समेत 4 का खात्मा
Headlines

बॉर्डर पर एनका’उंटर, 15 लाख का इनामी और महिला नक्सली समेत 4 का खात्मा

April 17, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एनकाउंटर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chatra/Hazaribagh : झारखंड के चतरा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई भयंकर एनकाउंटर में चार कुख्यात नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में 15 लाख का इनामी शहदेव महतो और महिला नक्सली नताशा भी शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

खुफिया सूचना पर चला संयुक्त ऑपरेशन

हजारीबाग पुलिस को पहले से इनपुट मिला था कि शहदेव महतो अपने दस्ते के साथ इलाके में मूव कर रहा है। सूचना मिलते ही चतरा पुलिस और कोबरा कमांडो की टीम को अलर्ट कर दिया गया। इसके बाद संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने जंगल इलाके को घेरकर सर्च अभियान चलाया, तभी नक्सलियों से आमना-सामना हो गया।

Advertisement Advertisement

जंगल में आमने-सामने, जमकर हुई फायरिंग

बताया जा रहा है कि नक्सली हजारीबाग के केराडरी जंगल से होते हुए चतरा की सीमा में दाखिल हुए थे। इसी दौरान पुलिस टीम उनके करीब पहुंच गई। दोनों तरफ से तेज फायरिंग शुरू हो गई। कुछ देर चली मुठभेड़ में चारों नक्सली मौके पर ही मारे गए। बाकी नक्सली अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

कौन-कौन नक्सली मारे गए

इस एनकाउंटर में जिन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, उनमें

  • शहदेव महतो, जिस पर 15 लाख का इनाम था
  • महिला नक्सली नताशा
  • एरिया कमांडर बुधन करमाली
  • बुद्धदेव

पुलिस के अनुसार ये सभी लंबे समय से इलाके में सक्रिय थे और कई घटनाओं में शामिल रहे हैं।

हथियार बरामद

एनकाउंटर के बाद पुलिस ने इलाके की तलाशी ली, जहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। इनमें दो एके 47, एक इंसास राइफल और एक कोल्ट एआर 15 शामिल है। इसके अलावा अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

हजारीबाग अब नक्सल मुक्त होने की ओर

पुलिस सूत्रों का कहना है कि शहदेव महतो का दस्ता ही इस इलाके में बचा हुआ आखिरी सक्रिय समूह था। इस कार्रवाई के बाद हजारीबाग जिले को नक्सल प्रभावित सूची से बाहर किया जा सकता है। हालांकि पुलिस अभी भी पूरी तरह सतर्क है और आसपास के जंगलों में लगातार अभियान चला रही है।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है। पुलिस और कोबरा जवान जंगल में छिपे अन्य नक्सलियों की तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब तक पूरा इलाका साफ नहीं हो जाता, ऑपरेशन जारी रहेगा।

Also Read : खिलौनों की उम्र में कोख का बोझ, बेघर सिसकती बच्ची के आंसू पोंछ गया डालसा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखिलौनों की उम्र में कोख का बोझ, बेघर सिसकती बच्ची के आंसू पोंछ गया डालसा
Next Article काशी विश्वनाथ के अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा बदलाव… जानें क्या

Related Posts

Headlines

रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, कितने का गोलमाल… जानें

April 17, 2026
Headlines

खपिया जंगल में घुसे जांबाजों ने दिखाया दम, टॉप नक्सलियों का खतरनाक अंत

April 17, 2026
जॉब/एजुकेशन

JPSC प्रीलिम्स एग्जाम : हाई अलर्ट पर रांची प्रशासन

April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, कितने का गोलमाल… जानें

April 17, 2026

डार्क अंडरआर्म्स से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये एक्सपर्ट टिप्स

April 17, 2026

खपिया जंगल में घुसे जांबाजों ने दिखाया दम, टॉप नक्सलियों का खतरनाक अंत

April 17, 2026

JPSC प्रीलिम्स एग्जाम : हाई अलर्ट पर रांची प्रशासन

April 17, 2026

रिटायरमेंट के बाद भी करियर ऑन! SBI में बिना परीक्षा नौकरी का शानदार अवसर

April 17, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.