Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 12:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » काशी विश्वनाथ के अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा बदलाव… जानें क्या
Headlines

काशी विश्वनाथ के अन्नपूर्णा रसोई में बड़ा बदलाव… जानें क्या

April 17, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
काशी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Varanasi (Anurag Tiwari) : वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब रसोई का तरीका बदल गया है। मंदिर परिसर में स्थित अन्नपूर्णा रसोईघर में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी पीएनजी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। गेल इंडिया लिमिटेड ने इस काम को पूरा किया है। यह मंदिर परिसर में पीएनजी का पहला कनेक्शन है, जिसे स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

सिर्फ 9 दिन में तैयार हुई व्यवस्था

मंदिर न्यास के कार्यकारी अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि यह काम आसान नहीं था। मंदिर के आसपास की गलियां काफी संकरी और भीड़भाड़ वाली हैं। हर वक्त श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। साथ ही जमीन के नीचे पहले से कई तरह की पाइपलाइन और केबल मौजूद हैं। इन सब मुश्किलों के बावजूद टीम ने अच्छी योजना बनाकर और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए सिर्फ 9 दिनों में पाइपलाइन बिछाकर काम पूरा कर लिया। इस काम को लेकर उन्होंने गेल की टीम की तारीफ भी की।

अब नहीं लगेगी एलपीजी सिलेंडरों की लाइन

अन्नपूर्णा रसोईघर में हर दिन करीब 15 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन बनता है। पहले इसके लिए रोजाना लगभग 15 एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल होते थे, जो महीने में करीब 450 सिलेंडर हो जाते थे। अब पीएनजी सप्लाई शुरू होने के बाद सिलेंडरों की जरूरत पूरी तरह खत्म हो गई है। इससे न सिर्फ काम आसान होगा, बल्कि गैस की उपलब्धता भी लगातार बनी रहेगी।

साफ, सुरक्षित और बेहतर विकल्प

गेल की ओर से बताया गया कि पीएनजी एलपीजी के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित और साफ ईंधन है। इससे प्रदूषण भी कम होता है और रसोई का काम बिना रुकावट के चलता रहता है। मंदिर प्रशासन का मानना है कि यह पहल आने वाले समय में अन्य धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों के लिए भी एक उदाहरण बनेगी, जहां बड़े स्तर पर खाना बनाया जाता है।

Also Read : टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से निकली 10 लाखवीं बस, सीएम योगी ने किया फ्लैग ऑफ

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबॉर्डर पर एनका’उंटर, 15 लाख का इनामी और महिला नक्सली समेत 4 का खात्मा
Next Article नियमों का दोहरा चेहरा : आम पर कार्रवाई, सरकारी गाड़ियों पर खामोशी

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
राशिफल

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.