Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 23 April, 2026 • 03:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राशिफल @ 23 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
राशिफल

राशिफल @ 23 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 23, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियां होती हैं। इनमें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन का नाम शामिल है। ज्योतिष में 12 राशियों के अलावा 27 नक्षत्र भी होते हैं। हर राशि में 2 या 3 नक्षत्र होते हैं। हर नक्षत्र के 4 भाग होते हैं, जिन्हें चरण कहते हैं। हर चरण में नाम के 4 अक्षर होते हैं। आज का राशिफल आपको बताएगा कि आज आपको किन चीजों पर अधिक ध्यान देना चाहिये और किन चीजों से बचना चाहिए, कौन सी चीजें आज आपको तरक्की के रास्ते पर ले जायेंगी और कौन सी चीजें आपके सामने बाधाएं खड़ी कर सकती हैं। नीचे दिये गये राशिफल की पुष्टि वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्य पंडित अनुराग तिवारी ने भी की है। आइये जानते हैं कि आपके राशिफल के अनुसार आज आपका भाग्य क्या कहता है…

ज्योतिषाचार्य पंडित अनुराग तिवारी

मेष : मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

Advertisement Advertisement

वृष : निकटस्थ व्यक्ति का सहयोग काम को गति दिला देगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। शुभांक-3-5-7

मिथुन : कार्यारम्भ से पहले उचित मूल्याकंन कर लें। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर-प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। मेहमानों का आगमन होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभांक-5-7-9

कर्क : ज्ञानीजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। आध्यात्मिक वातावरण बनेगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। यात्रा का योग बन रहा है। शुभांक-2-6-7

सिंह : विवादों व मुकदमे बाजी से राहत मिलेगी। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-4-6-8

कन्या : भावनाओं में न बहें, सावधान रहें। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने आपको अधिक सक्रिय पाएंगे। अवरुद्घ कार्य सम्पन्न होंग। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-3-5-7

तुला : शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खान-पान में सावधानी रखें। व्यापार में प्रगति होगी। भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग है। शुभांक-2-4-6

वृश्चिक : कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। हरि करे सो खरी अत: हानि का कोई भय नहीं, यथावत कार्य जारी रखें। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। मातृ पक्ष से विशेष लाभ। शुभांक-2-4-7

धनु : मुंह मांगी मुराद मिलेगी यानि इच्छित फल की प्राप्ति होगी। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। शुभांक-3-5-8

मकर : स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। शुभांक-3-6-9

कुम्भ : अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। किसी से निकटता प्रेम-प्रसंग में बदलेगी। सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-3-5-7

मीन : नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहें तो ज्यादा उत्तम है। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। शुभांक-5-8-9

नोट : ज्योतिषाचार्य पंडित अनुराग तिवारी से विस्तृत जानकारी लेने के लिए +917380965553 पर संपर्क किया जा सकता है। समय – शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक।

इसे भी पढ़ें : राशिफल @ 22 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडकैती के बाद अब बड़ी चोरी, सूने घर से कैश-जेवरात साफ
Next Article सम्राट की पहली कैबिनेट में 22 अहम फैसले, 11 टाउनशिप पर रोक

Related Posts

Headlines

रांची को जाम से अब मिलेगी राहत, खुद सड़क पर उतरे ट्रैफिक एसपी

April 23, 2026
Headlines

राजधानी में बीच सड़क कंबल में लिपटी मिली मासूम, फैली सनसनी

April 23, 2026
Headlines

सम्राट की पहली कैबिनेट में 22 अहम फैसले, 11 टाउनशिप पर रोक

April 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची को जाम से अब मिलेगी राहत, खुद सड़क पर उतरे ट्रैफिक एसपी

April 23, 2026

राजधानी में बीच सड़क कंबल में लिपटी मिली मासूम, फैली सनसनी

April 23, 2026

सम्राट की पहली कैबिनेट में 22 अहम फैसले, 11 टाउनशिप पर रोक

April 23, 2026

राशिफल @ 23 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 23, 2026

डकैती के बाद अब बड़ी चोरी, सूने घर से कैश-जेवरात साफ

April 22, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.