Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 22 April, 2026 • 04:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डकैती के बाद अब बड़ी चोरी, सूने घर से कैश-जेवरात साफ
Headlines

डकैती के बाद अब बड़ी चोरी, सूने घर से कैश-जेवरात साफ

April 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर में ज्वेलर्स दुकान पर डकैती की वारदात के बाद अब रामगढ़ शहर के गोलपार मोहल्ले में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी, जेवरात और कपड़े पर हाथ साफ कर दिया। एक ही दिन में दो बड़ी घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है और पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी बढ़ गई है।

शादी में गया था परिवार, सूने घर को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार गोलपार निवासी कपड़ा व्यवसायी रामप्रवेश साव अपने परिवार के साथ बिहार में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान घर कई दिनों से बंद था। चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाया और रात के समय घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।

Advertisement Advertisement

करीब 10 लाख रुपये की चोरी का दावा

परिजनों और मोहल्ले के लोगों के मुताबिक चोरी में लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। बताया गया कि घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात जिनकी कीमत करीब 6 से 7 लाख रुपये है, वे गायब हैं। वहीं 1.20 लाख रुपये नकद भी नहीं मिले। इसके अलावा कपड़ा व्यवसाय से जुड़ी नई और महंगी साड़ियां भी चोर उठा ले गए।

जेवरात, नकदी और कपड़े सब ले गए चोर

परिवार ने बताया कि चोरी हुए सामान में सोने का मांगटीका, नथिया, भारी चेन, दो सेट झुमका, मंगलसूत्र, नाक की नथ, चांदी के कई आभूषण और नकदी शामिल है। घटना के बाद घर लौटे परिजन पूरी तरह से सदमे में हैं।

छत पर खाने-पीने के अवशेष, सिगरेट के निशान

स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर जल्दीबाजी में नहीं थे। वे काफी देर तक घर में रहे। घर की छत पर खाने-पीने के अवशेष मिले हैं और सिगरेट पीने के निशान भी दिखाई दिए हैं। इससे साफ है कि बदमाश पूरी तरह बेखौफ होकर चोरी कर रहे थे।

थाना पास होने के बावजूद वारदात, गश्ती पर सवाल

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह चोरी रामगढ़ थाना से ज्यादा दूर नहीं हुई। इसके बावजूद इतनी बड़ी घटना हो गई। मोहल्ले के लोगों ने रात की गश्ती और पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस का डर अपराधियों में नजर नहीं आता।

पहले भी इलाके में हो चुकी है चोरी

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रामप्रवेश साव के घर के पास रहने वाले जावेद के घर में भी पहले चोरी हो चुकी है। उस समय चार मोबाइल चोरी हुए थे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। इसके बाद भी इलाके में कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखी।

पुलिस पहुंची मौके पर, जांच शुरू

बुधवार सुबह चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस गंभीरता से जांच करे और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो अपराधियों तक पहुंचना मुश्किल नहीं होगा।

लोगों में डर और नाराजगी

लगातार हो रही घटनाओं से रामगढ़ शहर के लोगों में डर बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि दिन में डकैती और रात में चोरी जैसी वारदातें यह दिखाती हैं कि अपराधियों को पुलिस का डर नहीं है। अब लोगों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है कि चोरों को कब तक पकड़ा जाता है।

इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर राजधानी में एनकाउंटर, कुख्यात शूटर के दोनों पैर में लगी गोली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभोरे-भोर राजधानी में एनकाउंटर, कुख्यात शूटर के दोनों पैर में लगी गोली

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर राजधानी में एनकाउंटर, कुख्यात शूटर के दोनों पैर में लगी गोली

April 22, 2026
राशिफल

राशिफल @ 22 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 22, 2026
जॉब/एजुकेशन

UPSC पास करते ही इनाम, प्रीलिम्स पर 50 हजार और मेंस पर 1 लाख

April 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

डकैती के बाद अब बड़ी चोरी, सूने घर से कैश-जेवरात साफ

April 22, 2026

भोरे-भोर राजधानी में एनकाउंटर, कुख्यात शूटर के दोनों पैर में लगी गोली

April 22, 2026

राशिफल @ 22 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 22, 2026

बैंक में नौकरी का बेहतरीन मौका

April 22, 2026

UPSC पास करते ही इनाम, प्रीलिम्स पर 50 हजार और मेंस पर 1 लाख

April 21, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.