Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 06:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » OTP और बैंक डिटेल्स बेचकर देशभर में ठगी, रामगढ़ में चार शातिर धराये
Headlines

OTP और बैंक डिटेल्स बेचकर देशभर में ठगी, रामगढ़ में चार शातिर धराये

April 30, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
देशभर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ साइबर अपराध थाना पुलिस ने बैंक खाते के जरिए देशभर में ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की आई4सी परियोजना के तहत मिले इनपुट के आधार पर की गई। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

पोर्टल से मिली सूचना, शुरू हुई जांच

पुलिस को समन्वय पोर्टल के माध्यम से प्रतिबिम्ब पोर्टल पर सूचना मिली कि कुज्जू क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एक खाते में संदिग्ध लेनदेन हो रहा है। इस सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना रामगढ़ में 28 अप्रैल को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

auto

एमएसएमई योजना के तहत खुलवाया गया खाता

जांच के दौरान पता चला कि संबंधित खाता एमएसएमई योजना के तहत “श्री गणेश इंटरप्राइजेज” के नाम से खोला गया था। खाते के प्रोपराइटर के रूप में राहुल गुप्ता, रवि कुमार वर्मा और अजय शर्मा का नाम सामने आया। सत्यापन में मामला संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने इनसे पूछताछ की।

देश के कई राज्यों में दर्ज हैं 274 शिकायतें

पुलिस के अनुसार इस खाते से जुड़े लेनदेन को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में 274 शिकायतें दर्ज हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, झारखंड समेत कई राज्य शामिल हैं। इससे अंदेशा है कि गिरोह लंबे समय से सक्रिय था।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने रितेश अग्रवाल उर्फ मुन्ना और सोनू कुमार झा के कहने पर बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया था। इसके बदले उन्हें 1.20 लाख रुपये दिए गए थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नए खाते खुलवाने, ओटीपी साझा करने, मोबाइल बैंकिंग सक्रिय कराने और खातों की जानकारी व्हाट्सएप व टेलीग्राम ग्रुप के जरिए साइबर अपराधियों तक पहुंचाने का काम करते थे।

मोबाइल जांच में मिले अहम सुराग

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल की जांच की तो उसमें कई संदिग्ध गतिविधियों के प्रमाण मिले। इनमें अलग-अलग सिम कार्ड, बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, क्यूआर कोड, आधार और पैन कार्ड से जुड़े दस्तावेज और लेनदेन से संबंधित व्हाट्सएप मैसेज शामिल हैं।

छह मोबाइल और 11 सिम कार्ड बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से छह एंड्रॉयड मोबाइल और 11 सिम कार्ड बरामद किए हैं। इनसे गिरोह के नेटवर्क के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

इस मामले में साइबर अपराध थाना रामगढ़ में बीएनएस 2023 और आईटी एक्ट 2000 की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। साइबर थाना और तकनीकी शाखा की टीम इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : SIR पर सांसद विजय हांसदा का ऐलान- “एक भी जेनुइन वोटर का नाम नहीं कटने देंगे”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleICSE Result 2026 : 99% के साथ धनबाद की दो बेटियां झारखंड टॉपर
Next Article ‘लखपति दीदी’ अब बनेंगी ‘करोड़पति दीदी’, मंत्री दीपिका ने तय किया रोडमैप

Related Posts

Headlines

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026
Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.