Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 01:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झामुमो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झामुमो ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए जमशेदपुर और गुमला जिले में नई जिला समितियों का गठन कर दिया गया है। झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय की ओर से जारी आदेश में दोनों जिलों के पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए हैं। साथ ही साफ कहा गया है कि अब अगला कदम संगठन का विस्तार है, जिसे जल्द पूरा करना होगा।

जमशेदपुर में इन लोगों को मिली जिम्मेदारी

जमशेदपुर जिले में विक्टर सोरेन को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के तौर पर सागेन पुर्ती, प्रणव महतो, ललित माण्डी और विद्यासागर दास को जिम्मेदारी दी गई है। रतन महतो को सचिव बनाया गया है। संगठन सचिव की जिम्मेदारी चन्द्रशेखर टुडू और नसीर खान को दी गई है। सह सचिव के रूप में मो. जलील और मानिक मल्लिक को रखा गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कालीपदो गोराई को सौंपी गई है।

auto

गुमला जिला समिति भी हुई तैयार

गुमला जिले में भुषण तिर्की को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के तौर पर नुरुल होदा और शशी साव को जिम्मेदारी मिली है। सचिव के रूप में आरिफ अंसारी को चुना गया है। संगठन सचिव की जिम्मेदारी रंजीत सिंह को दी गई है। सह सचिव पद पर सुधी राम किसान को रखा गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी खुर्शीद आलम उर्फ पप्पु को दी गई है।

अब संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस

कार्यालय आदेश में साफ कहा गया है कि नवगठित जिला समितियां अपने जिले के केंद्रीय पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक करें। इस बैठक में संगठन को आगे बढ़ाने और नई टीम बनाने पर चर्चा होगी। बैठक के बाद नए पदाधिकारियों के नाम की अनुशंसा करनी होगी, ताकि जिला समिति का पूरा ढांचा तैयार किया जा सके।

जल्द भेजनी होगी रिपोर्ट

महासचिव विनोद पांडेय ने कहा है कि बैठक की पूरी जानकारी और कार्यवाही की कॉपी के साथ प्रस्ताव जल्द भेजा जाए। ताकि उस पर विचार कर अंतिम रूप से जिला समिति का पूरा गठन किया जा सके। पदाधिकारियों से उम्मीद जताई गई है कि वे पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखेंगे और संगठन को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इसे भी पढ़ें : राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई
Next Article अब जूता बनेगा हथियार, फौजी AI शू से करेंगे दुश्मन पर सीधा वार

Related Posts

Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
झारखंड

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
झारखंड

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.