Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 02:56 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : अगर आप रांची एयरपोर्ट रोड पर गाड़ी खड़ी कर देते हैं, तो अब संभल जाइए। नगर निगम ने हिनू चौक से हेथु चौक तक पूरे रास्ते को No Parking Zone घोषित कर दिया है। यानी अब इस रास्ते पर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने की अनुमति नहीं होगी। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि इस रोड पर अक्सर जाम लग जाता था। खासकर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। कई बार फ्लाइट पकड़ने जा रहे लोग भी ट्रैफिक में फंस जाते थे।

जाम की समस्या को देखकर लिया गया फैसला

नगर निगम को एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से इस बारे में सुझाव मिला था। इसके बाद एक टीम बनाई गई, जिसने मौके पर जाकर पूरे इलाके का जायजा लिया। जांच में साफ दिखा कि सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी रहने से ट्रैफिक धीमा पड़ जाता है और लंबा जाम लग जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है।

auto

इन जगहों पर पूरी तरह रोक

नए नियम के मुताबिक संतोषी माता मंदिर, हिनू से लेकर मौसम केंद्र रांची और आगे CISF कैंप तक सड़क के दोनों तरफ पार्किंग पूरी तरह बंद रहेगी। यानि इस पूरे रूट पर कहीं भी गाड़ी खड़ी की तो चालान या अन्य कार्रवाई हो सकती है।

नियम के तहत मिला अधिकार

नगर निगम ने यह फैसला “Control of Parking and Collection of Parking Fees Regulations, 2016” के तहत लिया है। इस नियम में निगम को यह अधिकार दिया गया है कि जहां जरूरत हो, वहां No Parking Zone घोषित किया जा सके।

लोगों से सीधी अपील

नगर निगम ने लोगों से साफ कहा है कि इस नियम का पालन करें। अगर एयरपोर्ट जा रहे हैं, तो वहीं बने पार्किंग में ही गाड़ी लगाएं। प्रशासन का कहना है कि अगर लोग सहयोग करेंगे, तो इस रोड पर जाम काफी हद तक खत्म हो जाएगा और सफर आसान हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें : OTP और बैंक डिटेल्स बेचकर देशभर में ठगी, रामगढ़ में चार शातिर धराये

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘लखपति दीदी’ अब बनेंगी ‘करोड़पति दीदी’, मंत्री दीपिका ने तय किया रोडमैप
Next Article जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

Related Posts

Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
झारखंड

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
झारखंड

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.