Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 01:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)
Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Hazaribagh : हजारीबाग में नेशनल हाईवे 19 पर चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाहा पिकेट के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सरिया लदा एक ट्रक अचानक चलते-चलते धधक उठा। कुछ ही मिनटों में आग ने ट्रक के केबिन को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और ट्रक आग का गोला बन गया। यह ट्रक झारखंड के रामगढ़ से सरिया लेकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहा था। गनीमत रही कि समय रहते ड्राइवर और खलासी ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

रामगढ़ से गोरखपुर जा रहा था ट्रक

जानकारी के अनुसार ट्रक का नंबर UP 58 AT 2731 है। ट्रक में सरिया लदा हुआ था और वह रामगढ़ से निकलकर गोरखपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक चोरदाहा चेक पोस्ट के पास पहुंचा, तभी अचानक केबिन के हिस्से से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। ड्राइवर और खलासी ने तुरंत गाड़ी रोककर छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई।

Hazaribagh के चौपारण के चोरदाहा पिकेट के पास NH-19 पर चलती सरिया लदे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। केबिन जलकर खाक, चालक-उपचालक कूदकर सुरक्षित बचे। #Chouparan #NH19 #TruckFire #JharkhandNews #NewsSamvad pic.twitter.com/0MfdCE9edT

— News Samvad (@newssamvaad) May 5, 2026

केबिन पूरी तरह जलकर खाक, सरिया सुरक्षित

इस आगलगी में ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रक पर लदा सरिया सुरक्षित बताया जा रहा है। आग का असर मुख्य रूप से इंजन और केबिन वाले हिस्से में ही ज्यादा देखने को मिला।

दमकल को पहुंचने में हुई एक घंटे की देरी

घटना की सूचना मिलते ही चोरदाहा पिकेट प्रभारी नीतीश कुमार ने तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। लेकिन बताया गया कि बरही से चौपारण के बीच सड़क की हालत काफी खराब होने के कारण दमकल की गाड़ी को मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटे की देरी हो गई। जब तक दमकल की टीम पहुंची, तब तक ट्रक का बड़ा हिस्सा जल चुका था।

हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने सर्विस रोड से निकलवाए वाहन

आग लगने के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी। धीरे-धीरे वहां लंबी लाइन लगने लगी और जाम जैसी स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद चोरदाहा पुलिस ने स्थिति संभालते हुए कुछ देर के लिए वाहनों को सर्विस रोड से निकालना शुरू किया, जिससे यातायात को थोड़ी राहत मिली।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक में शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी के कारण आग लगी होगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
Next Article अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

Related Posts

झारखंड

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026
बिहार

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026
बिहार

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026

फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.