Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 05:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीतामढ़ी का सुंदर यादव म’र्डर केस : एनका’उंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
Headlines

सीतामढ़ी का सुंदर यादव म’र्डर केस : एनका’उंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

June 8, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Sitamarhi : सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र के चर्चित सीएसपी संचालक और पूर्व मुखिया के भतीजे सुंदर यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के बाद से फरार चल रहे दो मुख्य आरोपी वसीम और अकरम को उत्तराखंड के ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उनके पैर में गोली लग गई।

कई दिनों से चल रही थी तलाश

सुंदर यादव की हत्या के बाद से दोनों आरोपी फरार थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी उत्तराखंड के ऋषिकेश में छिपे हुए हैं। इसके बाद बिहार पुलिस ने उत्तराखंड की दून पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया।

पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की घेराबंदी की। बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस उनके करीब पहुंची, दोनों आरोपी भागने लगे। इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। कार्रवाई के दौरान वसीम और अकरम के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया।

अस्पताल में चल रहा इलाज

मुठभेड़ में घायल होने के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और हत्याकांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

इलाके में फैली थी सनसनी

गौरतलब है कि कुछ समय पहले नानपुर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक सुंदर यादव की अपराधियों ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। सुंदर यादव पूर्व मुखिया के भतीजे भी थे, इसलिए घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला था।

पुलिस अब साजिश के अन्य पहलुओं की कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच और तेज कर दी गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का भी दावा कर रही है।

इसे भी पढ़ें : सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगुंडों की तलाश में सड़क पर उतरी पुलिस, रामगढ़ में चला मेगा चेकिंग अभियान
Next Article राशिफल @ 09 जून 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026
Headlines

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026
Headlines

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दिवाली से पहले राजधानी में करने वाले थे बड़ा कांड, मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

November 5, 2026

गिरिडीह में सीएम हेमंत बोले- मारांग बुरू को नमन, ये हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान

November 5, 2026

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026

लाइसेंसी रायफल से चली गोली, फिर प्रदेश उपाध्यक्ष की खू’न से लथपथ मिली ला’श

November 5, 2026

अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली बार गोरखनाथ मंदिर में टेका मत्था, साथ रहे सीएम योगी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.