Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 11:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मतदाताओं का नाम काटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं : विनोद पांडेय
Headlines

मतदाताओं का नाम काटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं : विनोद पांडेय

June 12, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Pakur : झामुमो ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर अपनी सक्रियता तेज कर दी है। शुक्रवार को पाकुड़ के रविंद्र भवन में आयोजित जिला स्तरीय SIR कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया कि लोकतंत्र और मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए अब बूथ स्तर पर मजबूती से काम करना होगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विनोद पांडेय ने कहा कि मतदाता सूची में योग्य लोगों के नाम हटाने की कोशिश किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के नाम पर कई जगह पात्र मतदाताओं को सूची से बाहर करने की आशंका है। ऐसे में झामुमो का हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करे और यह सुनिश्चित करे कि किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम न कटे।

“हर वोटर तक पहुंचना होगा”

विनोद पांडेय ने कहा कि सिर्फ बैठकें और कार्यक्रम करने से काम नहीं चलेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचना होगा। जहां किसी मतदाता का नाम छूट गया है, उसे जोड़वाने में मदद करनी होगी और यदि किसी का नाम सूची से हटा दिया गया है तो उसे फिर से शामिल कराने के लिए पहल करनी होगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत मतदाता होता है और उसके अधिकारों की रक्षा करना हर राजनीतिक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। झामुमो इस मुद्दे पर पूरी गंभीरता से काम कर रही है और जरूरत पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध भी करेगी।

“मजबूत बूथ से मजबूत होगा संगठन”

अपने संबोधन में उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय सबसे बड़ी भूमिका बूथ कार्यकर्ताओं की होती है। यदि बूथ मजबूत रहेगा तो संगठन भी मजबूत रहेगा। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ क्षेत्र की पूरी जानकारी रखनी होगी और मतदाता सूची से जुड़े हर काम में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण

कार्यशाला के दौरान केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने BLA-2 और पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरें और मतदाताओं को आवश्यक सहयोग दें।

सांसद और विधायक ने भी किया आह्वान

राजमहल सांसद विजय हांसदा ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग करने की अपील की। वहीं लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने SIR प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि हर बूथ पर सक्रिय रहकर मतदाताओं की मैपिंग और सत्यापन कार्य में सहयोग करना जरूरी है।

आदिवासी परंपरा से हुआ स्वागत

रविंद्र भवन पहुंचने पर विनोद पांडेय, पंकज मिश्रा, सांसद विजय हांसदा और विधायक हेमलाल मुर्मू का पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और आदिवासी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया। बाद में सभी अतिथियों को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों सहित महिला, युवा, छात्र, किसान, अल्पसंख्यक और बुद्धिजीवी मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं BLA-2 मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड को सिर्फ खनिज राज्य नहीं, विकास और रोजगार का केंद्र बनाना है : सीएम हेमंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट तक सिर्फ 50 रुपये, जानिए नई बस सेवा की पूरी डिटेल
Next Article किचन में रखी यह मसालेदार चीज बढ़ा सकती है बालों की ग्रोथ, जानिए कैसे

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
राशिफल

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.