Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 10:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सुपर ओवर के बाद भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई धक्का-मुक्की
स्पोर्ट्स

सुपर ओवर के बाद भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई धक्का-मुक्की

June 15, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
वैभव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : दांबुला में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच मैच जितना रोमांचक रहा, उतना ही विवादों में भी घिर गया। मैच टाई होने के बाद इसका फैसला सुपर ओवर से हुआ, जहां श्रीलंका ए ने भारत ए को छह रन से हरा दिया। मुकाबला खत्म होते ही भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हो गई, जो बाद में धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।

आखिरी गेंद के बाद बिगड़ा माहौल

सुपर ओवर में भारत ए को अंतिम गेंद पर जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। श्रीलंका ए के गेंदबाज कुगाथस माथुलन ने शानदार यॉर्कर फेंकी, जिस पर वैभव बड़ा शॉट नहीं लगा सके। इसके साथ ही श्रीलंका ए की जीत तय हो गई और खिलाड़ी जश्न मनाने लगे।इसी दौरान वैभव किसी बात पर नाराज हो गए। माना जा रहा है कि उन्हें विरोधी खिलाड़ियों का जश्न मनाने का तरीका या मैच खत्म होने के बाद कही गई कोई बात पसंद नहीं आई। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। वैभव ने एक श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का भी दिया। हालांकि साथी खिलाड़ियों और अंपायरों ने तुरंत हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

Advertisement

डिकवेला ने निभाई अहम भूमिका

स्थिति को बिगड़ता देख श्रीलंका के अनुभवी खिलाड़ी निरोशन डिकवेला आगे आए। उन्होंने वैभव को अलग किया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शांत कराया। हाथ मिलाने के दौरान भी वैभव नाराज नजर आए, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें समझाकर मैदान से बाहर भेजा।

सुपर ओवर से पहले भी हुआ था ड्रामा

मैच टाई होने के बाद शुरुआत में सुपर ओवर कराने को लेकर संशय था क्योंकि रोशनी पर्याप्त नहीं थी। भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा ने अंपायरों से चर्चा कर सुपर ओवर कराने की मांग की, जिसके बाद खेल जारी रखा गया।सुपर ओवर में एक और विवाद तब हुआ जब श्रीलंका की पारी की आखिरी गेंद पर बल्लेबाज को पहले आउट दिया गया, लेकिन रिप्ले में गेंद कमर से ऊपर पाई गई। अंपायरों ने फैसला बदलते हुए उसे नो-बॉल करार दिया और गेंद दोबारा फेंकी गई।

बल्ले से भी नहीं चला जादू

विवादों के बीच वैभव का प्रदर्शन भी फीका रहा। उन्होंने 21 रन बनाए और लगातार तीसरे मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। भारत ए को टूर्नामेंट में दूसरी हार झेलनी पड़ी, जबकि श्रीलंका ए अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें : 4 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, कल जारी होगा UP BEd Result 2025
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची को फोरलेन सड़क, पलामू को 947 करोड़ की सौगात, हेमंत कैबिनेट के 23 बड़े फैसले… जानें
Next Article दुनिया में बढ़ी भारतीय सामान की मांग, मई में निर्यात 45.2 अरब डॉलर के पार

Related Posts

अन्य खबरें

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026
Headlines

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026
Headlines

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026

झारखंड में रूबेला की दस्तक, यहां मिला पहला मरीज

September 22, 2026

डिप्टी सीएम की दो टूक- योजनाओं के पैसे पर कुंडली मारकर न बैठे बैंक, जरूरतमंदों को तुरंत दें कर्ज

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.