Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 09:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 30 दिन में काम नहीं तो सस्पेंशन, गुंडों को छोड़ना होगा बिहार : सीएम सम्राट
Headlines

30 दिन में काम नहीं तो सस्पेंशन, गुंडों को छोड़ना होगा बिहार : सीएम सम्राट

June 16, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Siwan : सीएम सम्राट चौधरी मंगलवार को सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड स्थित पपौर पंचायत में आयोजित ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ सहयोग शिविर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले को 415.18 करोड़ रुपये की लागत वाली 44 विकास योजनाओं की सौगात दी। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार का मकसद जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

30 दिन में आवेदन नहीं निपटा तो अधिकारी होंगे निलंबित

सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के आवेदन 30 दिनों के भीतर हर हाल में निपटाए जाएं। उन्होंने कहा कि अगर किसी कर्मचारी या पदाधिकारी ने तय समय सीमा के भीतर काम पूरा नहीं किया तो 31वें दिन उसे निलंबित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर व्यवस्था देश में अपनी तरह की अनोखी पहल है। इसके जरिए लोगों की समस्याओं का समाधान सीधे प्रशासनिक स्तर पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक राज्यभर में तीन लाख तीन हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें करीब 90 प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया जा चुका है।

Advertisement

अपराधियों के लिए बिहार में कोई जगह नहीं

कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ पूरी सख्ती के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधी किसी भी जाति, धर्म या समुदाय का हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “अपराधियों को या तो बिहार छोड़ना होगा या फिर जेल जाना होगा। राज्य में अपराध के लिए अब कोई जगह नहीं बची है।”

#Live: सिवान जिला में “सहयोग शिविर” का अवलोकन तथा विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास…#Siwan #SahyogShivir #BiharDevelopment https://t.co/cH1BvPbqLY

— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) June 16, 2026

हर प्रखंड में कॉलेज और मॉडल स्कूल खोलने की तैयारी

शिक्षा क्षेत्र में बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन प्रखंडों में अभी तक डिग्री कॉलेज नहीं हैं, वहां जुलाई महीने से कॉलेज शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा हर प्रखंड में आधुनिक मॉडल स्कूल स्थापित किए जाएंगे, जहां छात्रों को नीट, जेईई और आईआईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भी बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी माहौल उपलब्ध कराना चाहती है।

गरीब परिवारों को मिलेगा मुफ्त सोलर प्लांट

ऊर्जा क्षेत्र की योजनाओं पर चर्चा करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि अगले दो वर्षों में राज्य के 25 लाख गरीब और बीपीएल परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर संयंत्र लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को बिजली की सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही अतिरिक्त बिजली उत्पादन होने पर आर्थिक लाभ भी मिलेगा। सरकार का लक्ष्य ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाना है।

जिला अस्पतालों से मरीजों को नहीं किया जाएगा रेफर

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त के बाद सामान्य मरीजों को जिला अस्पतालों से बाहर रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पतालों में बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक निगरानी बढ़ा दी गई है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को अपने जिले में ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सके।

सीवान में चीनी मिल लगाने की मांग पर सकारात्मक संकेत

सीवान में चीनी मिल स्थापित करने की मांग पर सीएम सम्राट चौधरी ने सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने मुख्य सचिव और जिला प्रशासन को इसके लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चीनी उद्योग, डेयरी, मत्स्य पालन और सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

2030 तक एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास के बिना भारत का विकास अधूरा है। उन्होंने कहा कि सरकार वर्ष 2030 तक एक करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लक्ष्य पर काम कर रही है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

कई जनप्रतिनिधि और एनडीए नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सीवान सांसद विजयलक्ष्मी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, विधायक देवेश कांत सिंह, विधायक हेमनारायण साह, करनजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, इंद्रदेव सिंह पटेल, विष्णु देव पासवान, भीष्म प्रताप सिंह, पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, कविता सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, जदयू अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, रंजीत प्रसाद, संजय पांडे समेत एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : विकसित भारत के सपने का इंजन बनेगा बिहार, 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य : सीएम सम्राट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनई कार के नाम पर कहीं पुराना स्टॉक तो नहीं थमा रहा डीलर? खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
Next Article कम उम्र में खराब हो रहे कूल्हे, जानिए क्यों बढ़ रहा हिप रिप्लेसमेंट का खतरा

Related Posts

Headlines

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट सख्त, कसी अफसरों की नकेल

September 22, 2026
Headlines

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026
जॉब/एजुकेशन

BPSC TRE 4.0: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सरकार से बातचीत फेल, बैंक कर्मियों की हड़ताल तय, जानें ऑनलाइन बैंकिंग पर कितना असर

September 22, 2026

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट सख्त, कसी अफसरों की नकेल

September 22, 2026

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026

BPSC TRE 4.0: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

September 22, 2026

जमुई कांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.