अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad (Portugal) : “यह जो पुर्तगाल के मार्टिंस, सिंट्रा में हरपाल सिंह की गाड़ियों पर गोलियां चलाई गई हैं, उसकी जिम्मेदारी मैं (Rahul RK Meena) लेता हूं, सुनील मीना गैंग से। इसकी किस्मत अच्छी थी कि वह उस वक्त गाड़ी में बैठा नहीं था। अब गाड़ी में, घर में या कहीं भी साथ में दिखाई दिया तो खोपड़ी में मारेंगे। इस बार तो बच गया, अगली बार नहीं बचेगा।” इन धमकी भरे शब्दों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया गया है। पोस्ट में मैसेज और एक वीडियो है। वीडियो में खड़ी गाड़ियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी है। इसके साथ ही एक ऑडियो-वीडियो मैसेज भी शेयर किया गया है। जिसमें वारदात को अंजाम देने की जिम्मेदारी ली गयी है। यह पोस्ट Rahul RK Meena के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया गया है। अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल हुए इस पोस्ट में कितना दम है, खबर लिखे जाने तक इसका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया था।
पोस्ट में आगे जिक्र है कि “इस महीने में 3 बार फायरिंग हुई है। अगर समय रहते नहीं समझे, तो हर दिन गोलियां चलेंगी। और अगर दिमाग में कोई कचरा हो तो निकाल दो कि ये कीड़े-मकोड़े गैंगस्टरों से फोन करवाकर बच जाओगे। हम इन्हें कुछ नहीं मानते। इनको बता दूं कि हम तुम्हारे काम में टांग नहीं अड़ाते, तो हमारे काम में भी न अड़ाएं, यही ठीक रहेगा। बाकी जो ज्यादा दिमाग लगाएगा, वह मारा जाएगा। वक्त का इंतजार करो, मुलाकात भयानक होगी।” वायरल पोस्ट में सुनिल मीणा गैंग, अमन साहू गैंग, नरेश अबोहर और अर्चित चपराना जैसे नामों का भी जिक्र किया गया है। क्या कुछ शेयर किया गया है पोस्ट में देखें हू-ब-हू..
इसे भी पढ़ें : “अगली गोली खोपड़ी में मारेंगे”, पुर्तगाल में फायरिंग का भारत के गैंगस्टर का दावा… देखें वायरल पोस्ट

