अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए JAS यानी झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का तबादला किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जारी अधिसूचना के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इस फैसले के बाद कई जिलों, अनुमंडलों, प्रखंडों और अंचलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां नए अधिकारियों के हाथों में चली जाएंगी।
नए एसडीओ को मिली दंडाधिकारी की शक्तियां
सरकार ने जिन अधिकारियों को SDO या कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर भेजा है, उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा-14 के तहत दंडाधिकारी की शक्तियां भी दे दी हैं। इसका मतलब है कि ये अधिकारी अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में जरूरी प्रशासनिक फैसले ले सकेंगे।
जिनके पास कोई प्रभार नहीं, उन्हें विभाग में करना होगा योगदान
अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि स्थानांतरण के बाद जो अधिकारी किसी पद पर पदस्थापित नहीं किए गए हैं या प्रभारमुक्त हो गए हैं, उन्हें कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान देना होगा। विभाग बाद में उनकी नई जिम्मेदारी तय करेगा।
इसे भी पढ़ें : गांव की बगिया से लंदन-दुबई तक, सीएम हेमंत के विजन ने लिख डाली नई इबारत

