Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 06:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » SIR पर खूंटी में गरजे विनोद पांडेय, बोले- ये वोट का अधिकार छीनने की साजिश
Headlines

SIR पर खूंटी में गरजे विनोद पांडेय, बोले- ये वोट का अधिकार छीनने की साजिश

June 17, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
विनोद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Khunti : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि SIR के नाम पर मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे साजिश है और इसका सीधा असर लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटे, इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पूरी सतर्कता के साथ काम करना होगा। बुधवार को नगर भवन खूंटी में आयोजित झामुमो के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि मतदाता सूची में नाम होना हर नागरिक का अधिकार है। अगर किसी व्यक्ति का नाम सूची से हट जाता है तो वह मतदान के अधिकार से वंचित हो सकता है। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी परेशानी आ सकती है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में बिहार में एसआइआर की प्रक्रिया हुई और पश्चिम बंगाल में भी चुनाव से पहले इसके तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्र में लोगों के बीच जाएं और मतदाता सूची को लेकर जागरूकता फैलाएं।

BLA को दी गई जिम्मेदारी

विनोद पांडेय ने BLA यानी बूथ लेवल एजेंटों से कहा कि वे SIR को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता का नाम बिना वजह सूची से नहीं हटना चाहिए। इसके लिए बूथ स्तर पर लगातार निगरानी रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जिस तरह कार्यकर्ता सक्रिय होकर जिम्मेदारी निभाते हैं, उसी तरह एसआइआर की प्रक्रिया में भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों की समस्याओं को समझें और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करें।

auto

कार्यकर्ताओं को मिली नई ऊर्जा : जुबैर अहमद

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आई है। उन्होंने कहा कि यह ऊर्जा संगठन को और मजबूत बनाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी हैं। इसलिए उन्हें हर मुद्दे पर सजग रहना जरूरी है।

विधायकों ने भी SIR पर जताई चिंता

सम्मेलन में तमाड़ विधायक विकास मुंडा, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विकास मुंडा ने कहा कि एसआइआर को लेकर कार्यकर्ताओं को गंभीर रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह चुनाव के दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करते हैं, उसी तरह इस प्रक्रिया के दौरान भी लोगों के बीच जाकर उन्हें जानकारी दें। सुदीप गुड़िया ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटने पर लोगों के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से नहीं हटे। रामसूर्या मुंडा ने भी कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में नजर रखें और मतदाता सूची से जुड़ी किसी भी परेशानी को सामने लाएं।

प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

सम्मेलन से पहले विनोद कुमार पांडेय का खूंटी पहुंचने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद, विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ खूंटी कचहरी मैदान स्थित भगवान बिरसा मुंडा, तमाड़ रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा, सरदार भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। सम्मेलन में पार्टी की विशेषज्ञ टीम ने ऑडियो विजुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को SIR की प्रक्रिया और उससे जुड़ी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शंकर सिंह मुंडा ने किया।

ये रहे मौजूद

मौके पर जिला सचिव सुशील पाहन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशांति कोनगाड़ी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमृत हेमरोम, वीरेन कंडुलना, देवनाथ माघईया, तनवीर आलम, भोला नाथ लाल, विजय सांगा, मकसूद अंसारी, अमरनाथ मुंडा, स्नेहलता कंडुलना, उषा धान, सनिका बोदरा, मनोज मंडल, तौकीर आलम, शेख फिरोज, प्रकाश मुंडा, कमलेश महतो, रूबीन तोपनो और मोजीर अंसारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : “गलत नाम जुड़े न, योग्य वोटर छूटे न”, देवघर में विनोद पांडेय का मंत्र

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगांव की बगिया से लंदन-दुबई तक, सीएम हेमंत के विजन ने लिख डाली नई इबारत
Next Article झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 88 अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

Related Posts

Headlines

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026
Headlines

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026
Headlines

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.