Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 07:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो सगे भाइयों के सूने घरों में सेंधमारी, क्या-क्या ले उड़े चोर… जानें
Headlines

दो सगे भाइयों के सूने घरों में सेंधमारी, क्या-क्या ले उड़े चोर… जानें

June 23, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
चोरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के मधपाड़ा मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने दो सगे भाइयों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। चोरों ने दोनों सूने घरों को निशाना बनाया और नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मधपाड़ा निवासी विकास कुमार झा और उनके छोटे भाई बम शंकर झा के घर लंबे समय से बंद थे। विकास कुमार झा एक एनजीओ में कार्यरत हैं और वर्तमान में बलिया बंगाल में रह रहे हैं। वहीं उनके छोटे भाई बम शंकर झा अपने परिवार के साथ उड़ीसा के भुवनेश्वर में रहते हैं। दोनों घरों में उस समय कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

पड़ोसियों ने दी चोरी की सूचना

मोहल्ले के लोगों ने जब घरों की स्थिति संदिग्ध देखी तो विकास कुमार झा की पत्नी खुशबू देवी को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद खुशबू देवी मौके पर पहुंचीं। घर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर का सामान बुरी तरह बिखरा पड़ा है। इसके बाद उन्होंने अपने देवर बम शंकर झा के घर की भी जांच की। वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के मुख्य दरवाजे की लोहे की कुंडी कटी हुई थी। अंदर कमरे अस्त-व्यस्त थे और गोदरेज अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था। सामान चारों तरफ फैला हुआ था, जिससे साफ लग रहा था कि चोरों ने आराम से घर की तलाशी ली है।

Advertisement

कैश और जेवरात पर चोरों का हाथ साफ

खुशबू देवी ने बताया कि उनके घर से चांदी का बच्चों का मठिया चोरी हुआ है। वहीं उनके देवर के घर से लगभग 10 से 15 हजार रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं। हालांकि चोरी गए सामान की पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है, क्योंकि उनके देवर फिलहाल भुवनेश्वर में हैं। उन्होंने बताया कि उनके देवर के आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि घर से कुल कितना सामान चोरी हुआ है और नुकसान कितना हुआ है। खुशबू देवी ने बताया कि वह करीब एक सप्ताह पहले ही अपने घर आई थीं। उस दौरान उन्होंने घर की साफ-सफाई की थी और सब कुछ सामान्य था। ऐसे में माना जा रहा है कि चोरी की घटना पिछले कुछ दिनों के भीतर हुई है।

लोगों में नाराजगी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

चोरी की घटना के बाद मधपाड़ा के लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूने घरों को लगातार निशाना बनाए जाने की घटनाएं चिंता का विषय हैं। लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ चोरी से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही चोरों का पता लगाकर मामले का खुलासा करेगी।

इसे भी पढ़ें : 500 में 500… री-इवैल्यूएशन में रांची की अवनी बनीं नेशनल टॉपर, JPA ने दी बधाई

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article500 में 500… री-इवैल्यूएशन में रांची की अवनी बनीं नेशनल टॉपर, JPA ने दी बधाई
Next Article लखनऊ अ’ग्निकांड : जिस बिल्डिंग को 2016 में गिरना था, उसी में बुझ गये 15 घरों के चिराग

Related Posts

Headlines

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026
जॉब/एजुकेशन

BPSC TRE 4.0: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

September 22, 2026
Headlines

जमुई कांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पिता-दादा की मौत का बदला का नतीजा है ग्राम प्रधान की नृशंस हत्या, 8 घंटे में खुलासा

September 22, 2026

BPSC TRE 4.0: 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

September 22, 2026

जमुई कांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

September 22, 2026

UP-Bihar समेत 4 राज्यों में MLC चुनाव की तारीख तय… जानिए पूरा शेड्यूल

September 22, 2026

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.