अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : जुलाई की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में अगर आप बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के मुताबिक जुलाई 2026 में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे। हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। कई छुट्टियां केवल संबंधित राज्यों और शहरों तक सीमित रहेंगी।
बैंक जाने से पहले जरूर करें प्लानिंग
अगर आपको चेक जमा करना है, डीडी बनवानी है, केवाईसी अपडेट करानी है या कोई दूसरा ऐसा काम है जिसके लिए बैंक शाखा जाना जरूरी है, तो छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही अपनी योजना बनाएं। ऐसा करने से आखिरी समय में परेशानी से बचा जा सकता है।
पूरे देश में इन दिनों बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में चार रविवार और दो शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 5 जुलाई: रविवार
- 11 जुलाई: दूसरा शनिवार
- 12 जुलाई: रविवार
- 19 जुलाई: रविवार
- 25 जुलाई: चौथा शनिवार
- 26 जुलाई: रविवार
इन छह दिनों में देशभर की बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।
अलग-अलग राज्यों में इन तारीखों पर रहेगा अवकाश
साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी बैंक बंद रहेंगे।
6 जुलाई (सोमवार)
एमएचआईपी दिवस के अवसर पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे।
9 जुलाई (गुरुवार)
बेहदेहिनखलाम त्योहार के कारण शिलांग में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।
16 जुलाई (गुरुवार)
रथ यात्रा, कंग और हरेला पर्व के अवसर पर भुवनेश्वर, देहरादून, इंफाल और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
17 जुलाई (शुक्रवार)
यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर शिलांग में बैंक अवकाश रहेगा।
18 जुलाई (शनिवार)
द्रुकपा त्शे-जी बौद्ध पर्व के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
22 जुलाई (बुधवार)
खारची पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी।
बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन सेवाएं नहीं होंगी प्रभावित
बैंक शाखाएं बंद रहने का असर डिजिटल बैंकिंग पर नहीं पड़ेगा। ग्राहक यूपीआई, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाओं का पहले की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। पैसे भेजने, बिल भुगतान करने और ऑनलाइन लेनदेन में कोई दिक्कत नहीं आएगी।हालांकि, चेक क्लीयरेंस, नकद जमा या निकासी से जुड़े बड़े काम, डिमांड ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट और फिजिकल दस्तावेज जमा करने जैसे काम बैंक खुलने के बाद ही हो पाएंगे।
एक बार स्थानीय छुट्टियों की भी कर लें पुष्टि
ध्यान रखें कि सभी छुट्टियां हर राज्य में लागू नहीं होती हैं। इसलिए बैंक शाखा जाने से पहले अपने शहर या राज्य की छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें। इससे आपका समय भी बचेगा और बैंक पहुंचकर लौटने की नौबत भी नहीं आएगी।

