Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 02:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गोला में आधी रात को एक्शन : 11 टन संदिग्ध मांस-चमड़े के साथ बंगाल के 2 तस्कर धराये
Headlines

गोला में आधी रात को एक्शन : 11 टन संदिग्ध मांस-चमड़े के साथ बंगाल के 2 तस्कर धराये

July 5, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ के गोला थाना इलाके में शनिवार की देर रात भारी मात्रा में संदिग्ध मांस और चमड़ा लदा एक ट्रक पकड़ा गया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग व सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने ट्रक रोककर पुलिस को सौंपा

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक ट्रक (नंबर WB-19L-8183) को रोका। जब ट्रक की जांच की गई, तो उसमें लगभग 11 टन संदिग्ध मांस और चमड़ा लदा हुआ था। कार्यकर्ताओं ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी और ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता गोला थाना पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया और इलाके में चल रही कथित मवेशी तस्करी और अवैध पशु वध के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक इस धंधे के असली मास्टरमाइंड को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोला थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और कांड दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बापन कुमार (31 वर्ष) और चंदन दास (31 वर्ष) के तौर पर की गई है। दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ करने और जरूरी कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

चितरपुर से बंगाल जा रहा था ट्रक

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह ट्रक चितरपुर के इलाके से लोड होकर पश्चिम बंगाल की तरफ जा रहा था। उनका कहना है कि इस तरह का अवैध कारोबार इलाके में काफी समय से चल रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है ताकि इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों के चेहरे भी सामने आ सकें।

बदबू से लोग परेशान, सैंपल जांच के लिए भेजे गए

थाना परिसर में जब्त ट्रक के खड़े होने की वजह से वहां से काफी तेज दुर्गंध आ रही है, जिससे आसपास के रहने वाले लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने ट्रक में लदे संदिग्ध मांस और चमड़े को अपने कब्जे में ले लिया है और उसकी वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लैब की जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

थानेदार बोले- कानून तोड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

इस पूरे मामले पर गोला थानेदार अभिषेक कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था से बढ़कर कोई नहीं है। पुलिस इस मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच कर रही है। किसी भी तरह की अवैध तस्करी या इलाके का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि अगर आसपास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

इसे भी पढ़ें : 30 साल की RJD, पाकुड़ के गुंजी लालू के संघर्षों की गूंज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में निवेश की नई शुरुआत, दो नई औद्योगिक नीतियों का ड्राफ्ट जारी
Next Article अपनी ही धरती पर उपेक्षित हुए झारखंड के छोटे ठेकेदार, लगाया यह इल्जाम

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.