Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 01:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पाकुड़ पुलिस एसोसिएशन की कमान अब राम आशीष सिंह के हाथ
झारखंड

पाकुड़ पुलिस एसोसिएशन की कमान अब राम आशीष सिंह के हाथ

July 5, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पाकुड़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : झारखंड पुलिस एसोसिएशन की पाकुड़ शाखा को नया नेतृत्व मिल गया है। रविवार को जिला मुख्यालय स्थित एसोसिएशन कार्यालय में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर राम आशीष सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए एसोसिएशन की कमान अपने हाथ में ले ली। पूरे चुनाव के दौरान पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई और हर नतीजे पर समर्थकों की नजर टिकी रही।

कड़ी निगरानी में संपन्न हुआ चुनाव

चुनाव झारखंड पुलिस एसोसिएशन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की देखरेख में कराया गया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के सभी पदों पर सीधा मुकाबला था। स्क्रूटनी के बाद मतदान कराया गया, जिसमें जिले में तैनात सहायक अवर निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक, मेजर और सार्जेंट ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान खत्म होने के बाद सभी प्रत्याशियों और समर्थकों की नजर मतगणना पर टिक गई। परिणाम आते ही कार्यालय में खुशी का माहौल बन गया।

अध्यक्ष पद पर सबसे दिलचस्प मुकाबला

इस चुनाव का सबसे चर्चित मुकाबला अध्यक्ष पद पर रहा। राम आशीष सिंह ने 94 मत हासिल किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंदन कुमार सिंह को 70 मत मिले। इस तरह राम आशीष सिंह ने 24 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार पंडित ने 112 मत हासिल कर द्वारिका नाथ तिवारी को 67 मतों के बड़े अंतर से हराया। सचिव पद पर सुराई तापे ने 89 मत प्राप्त कर रोहित कुमार भंडारी को 19 मतों से पराजित किया। संयुक्त सचिव पद पर मंगल किस्कु ने 87 मत हासिल कर हरे राम को 15 मतों से मात दी। कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला सबसे करीबी रहा। अनंत राम ने 83 मत पाकर राजेश कुमार को सिर्फ 7 मतों से हराया।

मतगणना के दौरान कुछ मत अमान्य भी घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए 9 मत रद्द हुए। उपाध्यक्ष पद पर 10 मत अमान्य पाए गए। सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर 8-8 मत रद्द घोषित किए गए।

नई टीम की प्राथमिकताएं साफ

जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम आशीष सिंह ने कहा कि एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने उन पर भरोसा जताया है और वह इस भरोसे पर पूरी ईमानदारी से खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पुलिस पदाधिकारियों की समस्याओं का समाधान कराना, एसोसिएशन को और मजबूत बनाना तथा पुलिसकर्मियों के हितों और कल्याण से जुड़े मुद्दों को वरीय अधिकारियों के सामने प्रभावी तरीके से उठाना होगी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन तभी मजबूत होगी, जब सभी सदस्य एकजुट होकर काम करेंगे और हर पुलिसकर्मी की आवाज को उचित मंच मिलेगा।

जीत के बाद स्वागत और शपथ ग्रहण

मतगणना पूरी होने के बाद पर्यवेक्षकों ने सभी विजयी प्रत्याशियों के नामों की औपचारिक घोषणा की। इसके बाद मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें जीत की बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में पर्यवेक्षकों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसे भी पढ़ें : गोला में आधी रात को एक्शन : 11 टन संदिग्ध मांस-चमड़े के साथ बंगाल के 2 तस्कर धराये

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउम्मीदों का नया ठिकाना बनेगा पटना एम्स, सीएम सम्राट ने कर दिया बड़ा ऐलान
Next Article राजधानी में सीधे बड़े पुलिस हाकिमों के सामने रखें अपनी फरियाद… जानें कब

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.