WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कटकमसांडी। कटकमसांडी-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर कंडसार मोड़ के समीप बोलेरो और बालेनो के जोरदार टक्कर में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क से तेज रफ्तार से गुजर रहे दोनो वाहन गलत साइड में थे। झमाझम बारिश के दौरान दोनो वाहन दिन के करीब एक बजे अनियंत्रित होकर आमने सामने से टकरा गया। मौके पर एंबुलेंस लेकर पहुंचे समाजसेवी पप्पू पांडेय घायलों को गोद मे उठाकर एंबुलेंस मे रख कर सीधे एचएमसीएच पहुंचाया। घटना की जानकारी कटकमसांडी पुलिस को भी दे दी गई। बोलेरो हजारीबाग व बालेनो चतरा की ओर जा रही थी। दोनो वाहन दाहिनी ओर से गलत साइड पकड़कर चल रही थी। बताया गया कि वाहन मे सवार लोग चतरा जिले के हैं।

